फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA should give the flat or return the entire money along with interest: Consumer Commission

पीडीए फ्लैट दे नहीं तो पूरा पैसा ब्याज सहित वापस करे : उपभोक्ता आयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
PDA should give the flat or return the entire money along with interest: Consumer Commission
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने फ्लैट आवंटित होने के बाद कब्जा न दिलाने को सेवा में कमी माना है। आयोग ने कहा कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) दो माह में फ्लैट दे नहीं तो पूरा पैसा ब्याज सहित वापस करे।
विज्ञापन

यह आदेश आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहीम व सदस्य सरला ने कृष्ण चंद्र गुप्ता की ओर से दायर परिवाद पर दिया। अल्लापुर निवासी कृष्ण चंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उन्होंने 2013 में कालिंदीपुरम स्थित सुगम बिहार आवास योजना में फ्लैट के लिए आवेदन किया था। उन्हें फ्लैट आवंटित हुआ। जिसकी कुल कीमत 4,86,000 रुपये निर्धारित थी। 25 जनवरी 2016 तक पूरी धनराशि जमा कर दी। लेकिन तय समय (30 माह) के भीतर फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बाद में प्राधिकरण ने भूमि विवाद और हाईकोर्ट में लंबित मामले का हवाला देकर देरी की बात कही और दूसरी योजना में समायोजन की पेशकश की। इसके बावजूद 2018 में प्राधिकरण ने 3,21,657 रुपये बकाया बताकर नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने प्राधिकरण की ओर से जारी बकाया नोटिस को निरस्त कर दिया। आयोग ने कहा कि निर्धारित समय में कब्जा नहीं दिया जाता है। तो प्राधिकरण को 4,86,000 रुपये की राशि पर 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज (25 जनवरी 2016 से भुगतान तक) देना होगा। इसके साथ ही 20,000 रुपये मानसिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति और 10,000 रुपये वाद व्यय भी देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed