{"_id":"6b0197e6d38bbe71fa0743d8","slug":"pda-now-prioritizes-group-housing-over-individual-plots-an-effort-to-provide-homes-to-as-many-people-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : प्लॉट के बजाय अब ग्रुप हाउसिंग पर पीडीए का जोर, कम जगह में अधिक से अधिक लोगों को घर देने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : प्लॉट के बजाय अब ग्रुप हाउसिंग पर पीडीए का जोर, कम जगह में अधिक से अधिक लोगों को घर देने की कवायद
Sat, 21 Nov 2026 06:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Nov 2026 06:38 PM IST
सार
शहर में जमीन बहुत कम रह गई है। विस्तारित क्षेत्रों में दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) भी अब प्लॉट के बजाय ग्रुप हाउसिंग पर अधिक जोर दे रहा है ताकि कम जगह पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर मुहैया कराए जा सके।
विज्ञापन
अपार्टमेंट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में जमीन बहुत कम रह गई है। विस्तारित क्षेत्रों में दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) भी अब प्लॉट के बजाय ग्रुप हाउसिंग पर अधिक जोर दे रहा है ताकि कम जगह पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर मुहैया कराए जा सके।
विज्ञापन
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चकिया के कसारी मसारी (नया घोषित नाम कृष्णपुरी) में माफिया अतीक अहमद के अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर 602 फ्लैट वाली प्रस्तावित ग्रुप हाउसिंग के लिए भूमि पूजन किया है। पीडीए ने माफिया से कुल 16251.96 वर्ग मीटर मुक्त कराई थी। इसमें 9811.35 वर्ग मीटर जमीन पर पहले चरण में 602 फ्लैट बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
दूसरे चरण में शेष 6440.61 वर्ग मीटर जमीन पर ग्रुप हाउसिंग का निर्माण कराया जाएगा। इसमें तकरीबन 400 फ्लैट बनाए जाने की योजना है। वहीं, नूरूल्ला रोड पर परिमल आवास योजना में प्रयागराज विकास प्राधिकरण नई ग्रुप हाउसिंग बनवाने की तैयारी में है। वहां पीडीए की तकरीबन 1.7 हेक्टेयर जमीन खाली पड़ी है। जल्द ही पीडीए निजी बिल्डर के माध्यम से नई ग्रुप हाउसिंग का निर्माण शुरू कराएगा।
विज्ञापन
पुरानी योजनाओं में खाली पड़ी पुरानी जमीनों पर भी बनेगी ग्रुप हाउसिंग
पीडीए अपनी पुरानी योजनाओं में खाली पड़ी जमीनों की प्लाॅटिंग कराने के बजाय वहां निजी बिल्डरों के माध्यम से ग्रुप हाउसिंग बनाने की तैयारी कर रहा है। पिछले दिनों पीडीए ने विभिन्न योजनाओं में खाली जमीनों की ई-नीलामी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी मांगे थे। इसके लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों से 100 से अधिक बिल्डरों ने आवेदन किए थे। कुछ संपत्तियों के लिए आवेदन नहीं आए। ऐसे में पीडीए संपत्ति का मूल्य संशोधित कर ई-नीलामी दोबारा करने जा रहा है।
नई टाउनशिप में मिलेंगे प्लॉट
पीडीए की ओर से प्रयागराज एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ पर भी काम किया जा रहा है। प्रस्तावित टाउनशिप में लोगों को प्लॉट खरीदने का मौका मिलेगा। हालांकि, एयरोसिटी में प्लॉट के साथ ग्रुप हाउसिंग भी बनाई जाएगी ताकि आम लोगों को सस्ती दरों का घर मुहैया कराए जा सके।
