फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA damaged two storey home of christ father in church premises

पीडीए ने पादरी का दो मंजिला मकान किया ध्वस्त

Sat, 20 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
PDA damaged two storey home of  christ father in church premises
PDA damaged two storey home of christ father in church premises - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पीडीए ने शुक्रवार को जमुना चर्च परिसर स्थित सीएनआई की लखनऊ डायोसिस के पूर्व सचिव और होली ट्रिनिटी चर्च के पादरी राजेश जोसेफ का दो मंजिला मकान ध्वस्त कर दिया। पीडीए अफसरों ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराने और नोटिस की अनदेखी करने के कारण यह कार्रवाई की गई। जबकि राजेश जोसेफ ने कहाकि पुराने मकान की मरम्मत और रेनोवेशन करा रहे थे। यह कार्रवाई राजनीति दबाव के कारण की गई है।
विज्ञापन

जमुना चर्च परिसर में करीब एक दर्जन मकान बने हैं। पादरी राजेश परिसर स्थित अपने खपरैल वाली छत को पक्का करा रहे थे। पुरानी दीवारों पर जोर न पड़े इसलिए पिलर का सपोर्ट देने की तैयारी थी। शुक्रवार दोपहर पीडीए प्रवर्तन दल प्रभारी ओएसडी आलोक कुमार पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बिना मौका दिए जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कराने की कार्रवाई शुरू की गई। सूचना पर वहां पहुंचे राजेश और उनके परिचितों ने कार्रवाई का विरोध किया। एलाटमेंट के कागज दिखाए लेकिन पीडीए अफसर नहीं माने। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में भवन का अधिकांश भाग ध्वस्त किया गया। पादरी राजेश जोसेफ के मुताबिक डायोसिस की ओर से उन्हें चर्च परिसर में भूमि आवंटित की गई थी। वह तो सिर्फ मकान की मरम्मत और रेनोवेशन करा रहे थे। पीडीए ने नोटिस दिया तो उनके वकील ने दफ्तर जाकर उसका जवाब दिया था।
विज्ञापन

ईसीसी के पूर्व प्राचार्य मैसी समेत दस को नोटिस
पीडीए ने जमुना चर्च परिसर में निर्माण कराने वाले दस भवन स्वामियों को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। इसी परिसर में ईसीसी के पूर्व प्राचार्य डॉ. मारविन मैसी भी रहते हैं। कार्रवाई की जद में उनका मकान भी है। ओएसडी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि चर्च परिसर की जमीन पर बने भवन स्वामियों ने स्वामित्व संबंधी कागज नहीं दिखाए। किसी भी भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं है। सभी का अवैध निर्माण में चालान किया जा चुका है। अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुट्ठीगंज, गऊघाट, हटिया, नूरूल्ला रोड व अटाला में दो दुकानों समेत सात निर्माण सील
अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू कर पीडीए ने शुक्रवार को दो दुकानों समेत सात निर्माण सील कर दिए। पांच स्थानों पर स्वीकृत मानचित्र न दिखाने वालों के स्थल पर निर्माण बंद करा सामग्री जब्त की गई। उपाध्यक्ष टीके शिबू के निर्देश पर पीडीए के प्रवर्तन दल ने मुट्ठीगंज, गऊघाट, हटिया, नूरूल्ला रोड, अटाला समेत जोन दो के अन्य क्षेत्रों में सीलबंदी की कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रभारी के मुताबिक हटिया बकरा मंडी में गुड्डा के पुत्र राजू उर्फ शोएब और असलम की निर्माणाधीन दो दुकानें सील की गईं। वहीं मुट्ठीगंज थाने के पास गणपति टिंबर, मीरापुर में अखिलेश केसरवानी और पप्पू कंट्रोल वाले का चार मंजिला निर्माणाधीन भवन सील किया गया। इस तरह कुल सात निर्माण सील कर पांच स्थानों पर काम बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed