फिर गरजेगा बुलडोजर : पूर्व सांसद अतीक की बाउंड्रीवाल पर चलेगा पीडीए का बुलडोजर, पूर्व विधायक के रिश्तेदार का निर्माण ध्वस्त
विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया था। रविवार को पीडीए ने धूमनगंज क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। चकिया स्थित उसके आवास पर सोमवार को एक बार फिर पीडीए का बुलडोजर गरजेगा। अस्थायी बाउंड्रीवाल को लेकर नोटिस पहले ही जारी हो चुका है। पीडीए अब इस बाउंड्रीवाल को गिराएगा। इसके साथ ही अन्य अवैध निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया था। रविवार को पीडीए ने धूमनगंज क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पूर्व विधायक के रिश्तेदार सहित कई के निर्माण पर चला बुलडोजर
धूमनगंज में जीटी रोड एवं अमितदीप मोटर्स से सूबेदारगंज रेलवे स्टोशन तक सड़क किनारे बने 140 स्थायी एवं अस्थायी निर्माण हटाए गए। इस दौरान कुछ लोगों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का विरोध भी किया। मौके पर भारी पुलिस बल के कारण मामला जल्द ही शांत हो गया। पीडीए की कार्रवाई में पूर्व विधायक के एक रिश्तेदार के अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया।
अवैध रूप से फिर बना ली गई है चहारदीवारी
पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि अतीक के चकिया स्थित आवास पर पहले भी कार्रवाई हुई थी। इस बीच अवैध रूप से फिर से बाउंड्री बना दी गई थी। जिसको लेकर पीडीए ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन बाउंड्री नहीं हटाई गई। ऐसे में उसे ध्वस्त कराया जाएगा। साथ ही झलवा के भीटी स्थित क्षेत्र में खालिद जफर के करीब 50 बीघे में हुए अस्थायी व स्थायी निर्माण को भी पीडीए हटाएगा।
अतीक अहमद के चकिया स्थित आवास पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बना दी गई थी। नोटिस जारी की गई थी। साथ ही खालिद जफर के करीब 50 बीघे पर अवैध निर्माण के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई होगी। -अजीत सिंह, सचिव, पीडीए