{"_id":"0945185fa94398d84d413ca532b11269","slug":"pcs-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज सिंह टॉपर, महिला वर्ग में मेघा गर्ग अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज सिंह टॉपर, महिला वर्ग में मेघा गर्ग अव्वल
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) सामान्य चयन का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। आयोग की ओर से जारी अंतिम परिणाम में मऊ के पंकज सिंह ने टॉप किया है, इलाहाबाद के तेलियरगंज के नागेन्द्र नाथ यादव को दूसरा स्थान मिला है। महिला वर्ग में आगरा की मेघा गर्ग को पहला एवं संयुक्त सूची में तीसरा स्थान मिला है।
महिलाओं में मिर्जापुर की ज्योति राय को दूसरी एवं संयुक्त सूची में चौथी रैंक मिली है, पांचवें स्थान पर अविनाश त्रिपाठी रहे हैं। टॉप फाइव में शामिल इन सभी मेधावियों का चयन उप जिलाधिकारी के पद पर हुआ है। आयोग की ओर से पीसीएस-2013 मुख्य परीक्षा का परिणाम 13 जनवरी को जारी किया गया था। इन पदों के लिए साक्षात्कार तीन फरवरी से 23 मार्च के बीच करवाया गया। साक्षात्कार में कुल 21 प्रकार के 654 पदों पर अंतिम चयन हुआ है। अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट www.uppsc.org.in पर उपलब्ध है।
आयोग की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में उप जिलाधिकारी के 48, उप पुलिस अधीक्षक के 32, एआरटीओ के 20, असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स के 42, जिला पंचायत राज अधिकारी के सात, जिला कमांडेंट होमगार्ड के 10, ट्रेजरी-एकाउंट आफिसर के 71, बीडीओ के 131, असिस्टेंट कामर्शियल रजिस्ट्रार के 30, डेजीनेटेड आफिसर के 37, डीएसओ के 12, सब रजिस्ट्रार के 17, कामर्शियल टैक्स आफिसर के 83, नायब तहसीलदार के 93 पदों सहित अन्य पदों पर चयन हुआ है।