फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS Pre issue

चार बसों में तोड़फोड़ के बाद बदला सिटी का बसों का रूट

Thu, 02 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 02 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
PCS Pre issue
पीसीएस का पर्चा लीक होने के बाद से प्रतियोगी छात्रों में खासा आक्रोश है। छात्रों के तीन दिन के आंदोलन में चार सिटी बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। आखिरकार चार बसों में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने रूट डायवर्जन कर सिटी बसों को विवि के आसपास  से गुजरने से रोका।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष को हटाए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र सोमवार से सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे। पहले दिन  छात्रों ने शांतिपुरम से रेमंड जाने वाली सिटी बस में डीजे हॉस्टल के सामने तोड़फोड़ कर आगजनी की थी। मंगलवार शाम को लल्ला चुंगी के पास एक कॉलेज की बस में तोड़फोड़ किया था। बुधवार को छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया। पुलिस ने छात्रों पर रबर बुलेट और लाठी भांज कर खदेड़ा तो छात्रों भागे। भागते हुए छात्रों ने अपना गुस्सा सिटी बसों पर उतारा। बैंक रोड पर सिटी को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


 इसके अलावा केपीयूसी के पास दो सिटी बसों में तोड़फ ोड़ की गई। आखिरकार पुलिस को रूट डायवर्जन का ख्याल आया और सिटी बसों को विवि के आसपास से गुजरने से रोका। बृहस्पतिवार को सिटी बसों को मजार तिराहे से डायवर्ट कर दिया। गोविंदपुर से बैंक रोड, एचआईआर होकर जाने वाली और शांतिपुरम से रेमंड गेट जाने वाली बसों को मजार तिराहे से ही डायवर्ट कर दिया गया। वहीं पुलिस पहले ही दिन से यह रूट डायवर्जन कर देती तो सिटी बसों में तोड़फोड़ और आगजनी न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed