{"_id":"e9649b4746dd22ed3f61b1fafe05d3f7","slug":"pcs-pre-issue-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज विवि, कल आयोग पर होगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज विवि, कल आयोग पर होगा जमावड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष को हटाने तथा सभी भर्तियों और पेपर आउट होने की सीबीआई जांच, दोनों पाली की परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर प्रतियोगियों ने मंगलवार से पूरी तैयारी से आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसके के मद्देनजर प्रतियोगियों और छात्रों इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन जमावड़ा होगा। व्यापक जनसंपर्क के बाद प्रतियोगियों ने बुधवार को फिर आयोग दफ्तर पर जमावड़ा और प्रदर्शन की घोषणा की है।
आयोग अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलनरत सभी संगठनों, छात्र संगठनों और अन्य प्रतियोगी तथा छात्रों की सोमवार शाम को विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर बैठक हुई। इसमें बड़े आंदोलन की घोषणा की गई। इसके मद्देनजर मंगलवार को सुबह 10 बजे छात्रसंघ भवन प्रतियोगी और छात्र फिर जुटेंगे। वहीं से वे डेलीगेसी और छात्रावासों में जनसंपर्क के लिए जाएंगे। जनसंपर्क के लिए टैंपो तथा अन्य वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान छात्रों और प्रतियोगियों से बुधवार को आयोग दफ्तर पर जुटने की अपील की जाएगी।