{"_id":"57c743c74f1c1bb80d2cb7c5","slug":"pcs-mains","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमंजस के बीच पीसीएस मेंस 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमंजस के बीच पीसीएस मेंस 20 से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 01 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमंजस के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य / विशेष चयन (पीसीएस-2016) मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षा 20 सितंबर से शुरू होकर आठ अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। अनिवार्य पेपर सामान्य अध्ययन की परीक्षा 20 तथा सामान्य हिन्दी और निबंध की 21 सितंबर को होगी। 23 सितंबर से वैकल्पिक विषयों की परीक्षा शुरू होगी। सचिव चंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस दौरान 22 सितंबर को अनिवार्य विषयों की परीक्षा के बाद एक दिन का गैप दिया गया है।
इसके अलावा एक अक्तूबर को अग्रसेन जयंती तथा दो को गांधी जयंती की वजह से परीक्षा नहीं होगी। इसके विपरीत प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को अभ्यर्थियाें ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। फैसला आने तक उन्होंने मुख्य परीक्षा न कराने की भी मांग की है। अभ्यर्थियों ने कई प्रश्न के जवाब पर आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित या निरस्त करने की मांग की है। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आयोग और अभ्यर्थियों दोनाें पक्ष से विशेषज्ञों के नाम मांगे हैं। ऐसे में मुख्य परीक्षा का भविष्य हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा।