फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS Main Examination Form High Court freed from filling

पीसीएस मुख्य परीक्षा का फार्म भरने से वंचित पहुंचे हाईकोर्ट

Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा में तकनीकी खामी के कारण फार्म जमा कर पाने से वंचित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका दाखिल कर मुख्य परीक्षा का फार्म भरने की अनुमति दिए जाने की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग से इस मामले पर जानकारी मांगी है। मेरठ के कनिष्ठ तोमर और 11 अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति रणविजय सिंह और न्यायमूर्ति अभिनव उपाध्याय की पीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


याचिका पर अधिवक्ता आलोक मिश्र ने पक्ष रखा। याचीगण का कहना है कि उन्होंने पीसीएस-2017 की प्री परीक्षा पास कर ली है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए फरवरी 2018 में ऑनलाइन फार्म भरा जाना था। नेटवर्क की दिक्कत के कारण अंतिम तिथि तक वह फार्म जमा नहीं कर सके। अब हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन का आदेश दिया है। इससे परिणाम संशोधित होने के बाद सफल हुए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा का फार्म भरने का अवसर दिया जाएगा तो याचीगण को भी इसी के साथ मुख्य परीक्षा का फार्म भरने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन


आयोग के अधिवक्ता ने कहा कि नियमानुसार अंतिम तिथि बीत जाने के बाद अभ्यर्थियों को फार्म जमा करने का अवसर नहीं दिया जाता है, मगर याचीगण का कहना था कि आयोग नए सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में आवेदन का अवसर देगा तो उसी समय उनको भी मौका दिया जाए। इस पर कोर्ट ने आयोग से अपना पक्ष बताने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed