फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS: comission did not announce mains exam's shedule.

आयोग ने अब तक घोषित नहीं किया मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम

Sat, 04 May 2019 11:45 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
PCS: comission did not announce mains exam's shedule.
पीसीएस पेपर लीक - फोटो : SELF

पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा 17 जून को प्रस्तावित है, लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अब तक मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। इस बार मुख्य परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर नए पैटर्न के तहत आयोजित की जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों को एक-एक दिन भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन


आयोग पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 30 मार्च को जारी कर चुका है, जिसमें 988 पदों पर भर्ती के लिए 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा 17 जून को प्रस्तावित है। इस बीच दो जून को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा भी होनी है। एक तरफ प्रारंभिक परीक्षा तो दूसरी ओर नए पैटर्न पर पहली बार आयोजित होने जा रही पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी एक साथ कर पाना अभ्यर्थियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी न होने के कारण अलग-अलग विषयों के अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी को लेकर उहापोह की स्थिति में है। किस विषय की परीक्षा कब होगी, यह मालूम होने के बाद ही अभ्यर्थी सही दिशा में तैयारी कर सकेंगे। ऐसे ही तमाम तर्कों के साथ तीन दिन पहले अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन देकर मुख्य परीक्षा की तिथि टालने की मांगी थी लेकिन आयोग इसके लिए तैयार नहीं है। अब मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के इंतजार में अभ्यर्थियों पर एक-एक दिन भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed