{"_id":"6aa1c2717dc74f0d960e7a63","slug":"patients-in-queue-new-phc-under-lock-and-key-allahabad-news-c-407-sald1005-19917-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मरीज कतार में, नवीन पीएचसी ताले में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मरीज कतार में, नवीन पीएचसी ताले में बंद
Thu, 10 Sep 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
रामनगर सीएचसी के अंतर्गत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलबिला में लटका है ताला। संवाद
कई बार किए गए प्रयास के बाद भी रामनगर सीएचसी के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलबिला का अब तक ताला नहीं खुल सका है। ऐसे में ग्रामीण चिकित्सकीय सुविधा से वंचित हैं।
फरवरी माह में स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन के अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की थी। आश्वासन भी मिला था कि जल्द ही नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला खोलकर फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों को नियमित बैठाने की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन कुछ नहीं किया गया।
सन् 1996 में सांसद सुनील दत्त ने फिल्म अभिनेत्री पत्नी नरगिस की स्मृति में मेजा के चिलबिला गांव में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बनवाया था। अभिनेत्री नरगिस का चिलबिला गांव से ताल्लुक था। अस्पताल स्थापित होने के बाद ग्रामीणों को चिकित्सकीय सुविधा मिल रही थी लेकिन एक दशक से पूरी व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
अब अस्पताल का ताला ही खोलने वाला कोई नहीं है। चिकित्सक की नियुक्ति भी नहीं हो पाई है। ऐसे में अस्पताल लावारिस हालात में बंद पड़ा है। गांव के नरेंद्र शुक्ला, संतोष शुक्ला ने बताया कि शिकायत का स्वास्थ्य विभाग में कुछ भी असर नहीं है।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलबिला में फार्मासिस्ट नीरज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इधर, कई दिनों से वह बीमार हैं इसलिए वह अस्पताल नहीं खोल पा रहा है। हालांकि, प्रयास है कि अस्पताल को नियमित खोलवाया जाएगा। ग्रामीणों को चिकित्सकीय सुविधा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दूंगा। -डॉ. अनुराग तिवारी, अधीक्षक, सीएचसी रामनगर।
आरोग्य केंद्र पर लटका ताला, इलाज के लिए ग्रामीण परेशान
मिश्रा बांध। कौंधियारा ब्लॉक के निरौधा गांव में संचालित आयुष्मान आरोग्य केंद्र करीब एक सप्ताह से बंद है। केंद्र के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका होने से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम समेत मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं, ऐसे में केंद्र बंद रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण कमलेंद्र दुबे ने बताया कि मरीज रोजाना इलाज की उम्मीद में केंद्र पहुंचते हैं लेकिन ताला लगा मिलने पर लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से केंद्र को तत्काल खुलवाकर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।