{"_id":"627bd93c8695da71537d5153","slug":"patient-found-hanging-in-private-hospital-indhoomanganj-operation-was-to-be-done-after-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : निजी अस्पताल में फंदे पर लटका मिला मरीज, एक दिन बाद होना था आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : निजी अस्पताल में फंदे पर लटका मिला मरीज, एक दिन बाद होना था आपरेशन
Wed, 11 May 2022 09:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 May 2022 09:11 PM IST
सार
रमेश कौशांबी के कसेंदा का रहने वाला था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब दो साल पहले फैक्ट्री में काम करने के दौरान ही उस पर मशीन गिर गई थी जिससे उसके कूल्हे में गंभीर चोट लग गई थी।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धूमनगंज स्थित निजी अस्पताल में कौशांबी निवासी रमेश चंद(35) फंदे पर लटका मिला। एक दिन बाद ही उसके कूल्हे का ऑपरेशन होना था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन घरवालों से बातचीत में यह बात पता चली है कि वह बीमारी को लेकर काफी परेशान रहता था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रमेश कौशांबी के कसेंदा का रहने वाला था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब दो साल पहले फैक्ट्री में काम करने के दौरान ही उस पर मशीन गिर गई थी जिससे उसके कूल्हे में गंभीर चोट लग गई थी। इसकेबाद से ही वह ठीक से चल नहीं पाता था। तकलीफ बढ़ने पर उसने डॉक्टरों को दिखाया तो ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद ही उसे परिजनों ने नौ मई को धूमनगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 12 मई को उसका ऑपरेशन होना था। बुधवार को वह बाथरूम में गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर स्टाफ के लोग पहुंचे तो वह फांसी पर लटका मिला। उसका शव जाली में फंसाए गए फंदे पर लटका मिला। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन