फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passport to be built in city now

अब शहर में ही बनेगा पासपोर्ट

Fri, 14 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 14 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Passport to be built in city now
सात दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट
डाकघरों में पासपोर्ट आफिस खोले जाने के केंद्र सरकार के निर्णय के बाद अब इलाहाबाद की बारी है। प्रधान डाकघर में इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं, इसके लिए अलग से कक्ष तैयार किया जा रहा है। पासपोर्ट आफिस की ओर से आरंभिक जांच के बाद शीघ्र ही प्रधान डाकघर सिविल में पासपोर्ट बनाने की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर में पासपोर्ट बनाने की सुविधा मिलने के बाद इलाहाबाद एवं आसपास के लोगों को सुविधा होगी। आवेदकों को अब पासपोर्ट बनवाने के पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई प्रक्रिया के तहत आवेदकों को 15 दिन में पासपोर्ट मिल जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश के डिग्री एवं इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को अब स्टडी के दौरान पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट एवं डाक विभाग प्रेरित करेगा। इसके लिए वह शिक्षण संस्थानों से संपर्क करेंगे। इसी के साथ इलाहाबाद एवं आसपास के बड़ी संख्या में लोग अरब कंट्री में जाते हैं, इनके लिए विशेष सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


डाक विभाग के सूत्रों का कहना है कि यदि आवेदक के फार्म में कोई गड़बड़ी नहीं है तो 15 दिन में पासपोर्ट मिल जाएगा। इसमें फिंगर प्रिंट, रेटिना स्कैन, वेरीफिकेशन जैसी औचारिकताएं डाकघर में ही पूरी की जाएंगी। नई व्यवस्था के तहत पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदन करने की तय अवधि के भीतर पता चल जाएगा कि आवेदन थाने पहुंचा कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed