फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers will not be allowed entry from the Civil Lines side at Prayagraj Junction from today.

Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को आज से नहीं मिलेगा प्रवेश

Fri, 02 Jan 2026 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 05:33 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी और नैनी जंक्शन पर आज से एकल दिशा प्रवेश (वनवे) लागू होने जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
Passengers will not be allowed entry from the Civil Lines side at Prayagraj Junction from today.
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी और नैनी जंक्शन पर आज से एकल दिशा प्रवेश (वनवे) लागू होने जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान जंक्शन के सिटी साइड से ही यात्रियों को प्रवेश मिलेगा जबकि उनकी निकासी सिविल लाइंस साइड से होगी।

विज्ञापन


दरअसल, माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व के दौरान यात्रियों का क्रॉस मूवमेंट न हो इसके लिए रेलवे द्वारा वनवे लागू किया जा रहा है। यह व्यवस्था मुख्य स्नान पर्व से एक दिन पहले शुरू होकर स्नान पर्व के दो दिन बाद तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान जंक्शन पर यात्रियों को सिटी साइड स्थित यात्री आश्रय स्थल से होकर ही जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर कलर कोडिंग के हिसाब से प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्री आश्रय स्थल पर अनारक्षित टिकट के काउंटर बनाए गए हैं। सूबेदारगंज स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश राजरूपपुर साइड से और निकासी जीटी रोड सुलेम सराय की तरफ से होगी। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर सीओडी रोड गेट से प्रवेश और निकासी जीईसी रोड की तरफ से होगी। वहीं, नैनी जंक्शन पर स्टेशन रोड (प्लेटफार्म नंबर-एक) से प्रवेश मिलेगा और द्वितीय प्रवेश द्वार (प्लेटफार्म नंबर-चार) से निकासी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशनों पर इस तरह से लागू होगा एकल दिशा प्रवेश

तारीख एवं स्नान पर्व : एकल दिशा प्रवेश की मियाद
03 जनवरी पौष पूर्णिमा - दो जनवरी रात 12 बजे से पांच जनवरी रात 12 बजे तक।
15 जनवरी मकर संक्रांति - 14 जनवरी रात 12 बजे से 20 जनवरी रात 12 बजे तक।
18 जनवरी मौनी अमावस्या - 14 जनवरी रात 12 बजे से 20 जनवरी रात 12 बजे तक।
23 जनवरी वसंत पंचमी - 22 जनवरी रात 12 बजे से 25 जनवरी रात 12 बजे तक।
01 फरवरी माघी पूर्णिमा - 31 जनवरी रात 12 बजे से दो फरवरी रात 12 बजे तक।
15 फरवरी महाशिवरात्रि - 14 फरवरी रात्रि 12 बजे से 17 फरवरी रात 12 बजे तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed