फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers will get the exact location of trains

Prayagraj News: यात्रियों को मिलेगी ट्रेनों की सटीक लोकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get the exact location of trains
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों की और सटीक जानकारी अब यात्रियों को उपलब्ध होगी। रेल प्रशासन ने प्रयागराज मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन से गाजियाबाद के बीच नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) के अपग्रेड वर्जन को 23 स्टेशनों पर लागू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रयागराज मंडल से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान को अपडेट करने की प्रक्रिया मैनुअल थी। इसमें स्टेशन मास्टर, मंडलीय कंट्रोल रूम और एनटीईएस पर जानकारी अपलोड की जाती रही। इस वजह से ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान में 30 मिनट तक का अंतर आ जाता था। इस सिस्टम को अब अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला बताते हैं कि नए अपग्रेड सिस्टम में स्टेशन मास्टर के कंप्यूटर पर इंस्टॉल साफ्टवेयर के जरिये ट्रेन की रवानगी का डाटा स्वचालित रूप से एनटीईएस पर अपलोड हो जाता है। इसके बाद जैसे ही स्टेशन मास्टर ट्रेन के आगमन-प्रस्थान की जानकारी दर्ज करता है, वह तुरंत एनटीईएस पर अपडेट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यह सुविधा खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, फफूंद, रूरा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सूबेदारगंज, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार एवं मानिकपुर आदि स्टेशनों पर लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed