फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers traveling from the train in a panic of break failure

ब्रेक फेल होने की दहशत में ट्रेन से उतरकर भागे यात्री

Tue, 02 May 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 02 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Passengers traveling from the train in a panic of break failure
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
इलाहाबाद से मेरठ/सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस सोमवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। इलाहाबाद से रवाना होने के बाद जानकारी हुई कि ऊंचाहार से फाफामऊ की ओर आ रहे एक पॉवर वैगन का ब्रेक फेल हो गया है। ऐसे में नौचंदी एक्सप्रेस को रामचौरा रोड स्टेशन पर रोक लिया गया। यात्रियों को जब सामने से आ रहे पॉवर वैगन का ब्रेक फेल होने की जानकारी मिली तो दहशत में रामचौरारोड स्टेशन पर नौचंदी से उतर कर भागने लगे। काफी देर तक अफरातफरी मची रही। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि पावर वैगन अपने आप रुक गया है, तब कहीं जाकर यात्रियों की जान में जान आई। इस आपाधापी में ट्रेन तकरीबन डेढ़ घंटा लेट हो गई।
विज्ञापन


सोमवार की शाम नौचंदी एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन से शाम 5.45 की बजाय 38 मिनट की देरी से शाम 6.18 बजे रवाना हुई। फाफामऊ पहुंचने पर जानकारी मिली कि ऊंचाहार से आ रहे एक पॉवर वैगन का गढ़ी मानिकपुर और कुंडा रेलवे स्टेशन के बीच ब्रेक फेल हो गया है। सूचना मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। शाम 7.19 बजे नौचंदी रामचौरारोड स्टेशन पहुंची तो उसे वहां रोक लिया गया। रामचौरारोड पर ट्रेन का महज दो मिनट का ठहराव है। दस मिनट से ज्यादा देर तक उसे रोके जाने की वजह यात्रियों ने पूछी तो उन्हें सामने से आ रहे पॉवर वैगन का ब्रेक फेल होने की सूचना दी गई। इतना सुनते ही दहशत फैल गई। आनन फानन में ट्रेन में बैठे तमाम यात्री नीचे उतर आए। हालांकि रेलकर्मी यात्रियों को समझाते रहे कि नौचंदी को कोई खतरा नहीं है। फिर भी बहुत से यात्री ऐसे भी रहे, जो जल्दबाजी में अपने सामान आदि ट्रेन में ही छोड़कर इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन


इस बीच पॉवर वैगन जो इलाहाबाद की ओर आ रहा था। उसमें बैठे रेलकर्मियों ने ब्रेक फेल होने की जानकारी मिलते ही उसका इंजन बंद कर दिया। राहत की बात यह रही कि पॉवर वैगन की स्पीड 30 किमी प्रतिघंटे के आसपास थी। इंजन बंद होने के थोड़ी देर बाद पॉवर वैगन भदरी रेलवे स्टेशन पर रुक गया। भदरी से रामचौरारोड की कुल दूरी 14 किलोमीटर है। उधर, पॉवर वैगन रुकने की खबर मिलने के बाद ही रेलकर्मियों के साथ यात्रियों की जान में जान आई। रात 08.01 बजे नौचंदी रामचौरा रोड से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदरी स्टेशन पर पॉवर वैगन रुकने की सूचना मिलने के बाद नौचंदी रात 8.13 बजे लालगोपालगंज पहुंची। यहां 33 मिनट तक उसे रोका गया। क्योंकि लालगोपालगंज के बाद अगला स्टेशन भदरी ही था। रूट क्लीयर होने की जानकारी मिलने के बाद नौचंदी लालगोपालगंज से रात 8.46 बजे रवाना हुई। उधर रेलवे प्रशासन ने भी पॉवर वैगन के ब्रेक फेल होने की सूचना मिलने के बाद उसे गिराने की तैयारी शुरू कर दी थी।


जिस पॉवर वैगन की वजह से नौचंदी के यात्री दहशत में आए वह रेल इलेक्ट्रिफिकेशन से जुड़े कार्यों के लिए ऊंचाहार तक गया था। वहां से उसे फाफामऊ लौटना था। इसी बीच गढ़ीमानिकपुर से चलने के बाद उसके ब्रेक  में खराबी आ गई। इसकी सूचना तत्काल संबंधित स्टेशन मास्टर को दी गई। मामला लखनऊ कंट्रोल रूम तक पहुंचा तो तमाम अफसर भी हरकत में आ गए। बता दें कि इस ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्रियों का इलाहाबाद से रिजर्वेशन था। तकरीबन इतनी ही संख्या में दैनिक यात्री भी इसमें सवार थे।
‘पावर वैगन में ब्रेक फेल होने की सूचना मिली थी। इसी वजह से नौचंदी को रोका गया। रूट क्लीयर होने के बाद ही नौचंदी को रवाना किया गया।’
00 शिवेंद्र शुक्ला, सीनियर डीसीएम, लखनऊ मंडल ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed