फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers faces too much heat in Kashi express due to low cooling.

काशी एक्सप्रेस में कूलिंग कम होने से ‘गर्म’ हुए यात्री

Mon, 03 Jun 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Passengers faces too much heat in Kashi express due to low cooling.
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर गिरा पेड़ - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जा रही काशी एक्सप्रेस के यात्रियों ने रविवार की शाम जंक्शन पर खूब शोरशराबा किया। इस ट्रेन के एसी थ्री और एसी टू कोच में कम कूलिंग होने की वजह से नाराज यात्रियों ने ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान यात्रियों ने तीन बार चेन पुलिंग भी की। बाद में दोनों एसी कोच की बैटरी चार्ज होने के बाद ही काशी एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन से रवाना हो सकी। इस दौरान ट्रेन 2.25 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही। ट्रेन के ज्यादा देर तक खड़ा होने से उसके स्लीपर और जनरल कोच के यात्रियों ने भी शोरशराबा किया।
विज्ञापन


गोरखपुर से मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस शाम 4.10 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही उसके बी वन कोच में बैठे तमाम यात्री बाहर उतर गए। यात्रियों का कहना था कि वाराणसी के पहले से ही ट्रेन के एसी कोच में कूलिंग नहीं हो रही है। वाराणसी में शिकायत की गई तो वहां इलाहाबाद जंक्शन पर कूलिंग ठीक करने की बात कही गई। जंक्शन पर निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन चलने को हुई तो उसे चेन पुलिंग कर रोक लिया गया। यात्री अड़ गए कि बिना कूलिंग ठीक किए बगैर ट्रेन आगे नहीं बढ़ने दी जाएगी। इस आपाधापी में एसी टू कोच ए वन के यात्री भी कम कूलिंग की शिकायत को लेकर प्लेटफार्म पर उतर गए। सिगनल होने पर ट्रेन दो बार और चली तो दोनों ही बार चेन पुलिंग कर दी गई। इस बीच एसी मैकेनिक मौके पर पहुंचे। साथ ही ट्रेन को वापस प्लेटफार्म पर लिया गया। दोनों ही एसी कोच की बैटरी चार्ज होने पर ही कूलिंग ठीक हुई। इस आपाधापी में ट्रेन 2.25 घंटे खड़ी रही। कूलिंग दुरुस्त होने के बाद शाम 6.30 के बाद काशी रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed