फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passed candidates with technical disturbances

तकनीकी गड़बड़ी से फेल हो गए पास अभ्यर्थी

Thu, 06 Jul 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Jul 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Passed candidates with technical disturbances
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजीएटी-1 के  तीन विषयों के कुछ अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा का परिणाम फिर से घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा की ओएमआर सीट के नंबर कंप्यूटर में चढ़ाने में गड़बड़ी के कारण की वजह से यह विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके थे।
विज्ञापन


पीजीएटी-1 की रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान विषय के लिए प्रवेश परीक्षा में कुछ विद्यार्थी असफल हो गए थे। इन विद्यार्थियों को परिणाम पर शंका हुई तो उन्होंने इस मामले में विवि प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद ओएमआर की जांच कराई गई, जिसमें इन विद्यार्थियों के उत्तर सही पाए गए। इसके बाद विवि प्रशासन ने जांच कराई तो गड़बड़ी सामने आई। दरअसल इविवि प्रशासन ने जिस एजेंसी को ओएमआर सीट जांचने के लिए दी है, वह तीन कॉपी जारी करती है। एक कॉपी एजेंसी के दिल्ली ऑफिस में, दूसरी मुंबई ऑफिस में और तीसरी इविवि प्रशासन को दी जाती है।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मुंबई ऑफिस से जिस वक्त ओएमआर सीट के नंबर कंम्प्यूटर पर अपलोड किए जा रहे थे, उस दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ नंबर अपलोड नहीं हो सके, जिसकी वजह से यह विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए। विवि प्रशासन ने ओएमआर की जांच में इन विद्यार्थियों को सही पाया। पीआरओ प्रोफेसर हर्ष कुमार ने बताया कि इन अभ्यर्थियों का संशोधित परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed