{"_id":"595d4bdd4f1c1b481d8b4789","slug":"passed-candidates-with-technical-disturbances","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी गड़बड़ी से फेल हो गए पास अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी गड़बड़ी से फेल हो गए पास अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजीएटी-1 के तीन विषयों के कुछ अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा का परिणाम फिर से घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा की ओएमआर सीट के नंबर कंप्यूटर में चढ़ाने में गड़बड़ी के कारण की वजह से यह विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके थे।
पीजीएटी-1 की रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान विषय के लिए प्रवेश परीक्षा में कुछ विद्यार्थी असफल हो गए थे। इन विद्यार्थियों को परिणाम पर शंका हुई तो उन्होंने इस मामले में विवि प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद ओएमआर की जांच कराई गई, जिसमें इन विद्यार्थियों के उत्तर सही पाए गए। इसके बाद विवि प्रशासन ने जांच कराई तो गड़बड़ी सामने आई। दरअसल इविवि प्रशासन ने जिस एजेंसी को ओएमआर सीट जांचने के लिए दी है, वह तीन कॉपी जारी करती है। एक कॉपी एजेंसी के दिल्ली ऑफिस में, दूसरी मुंबई ऑफिस में और तीसरी इविवि प्रशासन को दी जाती है।
जांच में पता चला कि मुंबई ऑफिस से जिस वक्त ओएमआर सीट के नंबर कंम्प्यूटर पर अपलोड किए जा रहे थे, उस दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ नंबर अपलोड नहीं हो सके, जिसकी वजह से यह विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए। विवि प्रशासन ने ओएमआर की जांच में इन विद्यार्थियों को सही पाया। पीआरओ प्रोफेसर हर्ष कुमार ने बताया कि इन अभ्यर्थियों का संशोधित परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा।