{"_id":"619141df7934bae3071cdd54f6b8472a","slug":"parliament-president-will-attend-the-university-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद सत्र में भाग लेंगे विवि छात्रसंघ अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद सत्र में भाग लेंगे विवि छात्रसंघ अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद समेत देश के अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं को संसद की कार्यसंस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। उन्हें नौ दिसंबर को संसद सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव को यह अवसर मिला है। इन भावी नेताओं में देश के समक्ष उपजी चुनौतियों और उससे निपटने की रणनीति की समझ विकसित करने तथा लोगों की उम्मीदों के प्रति संवेदनशील बनाने के मकसद से यह योजना बनाई गई है। छात्र नेता संसद में शिक्षा नीति पर बहस के दौरान विद्यार्थियों का पक्ष भी रख सकेंगे।
उच्च शिक्षा नीति में बड़े बदलाव की कवायद की जा रही है। इसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दो योजनाएं शुरू की हैं। एक योजना के तहत छात्र-छात्राओं से शिक्षा नीति पर निबंध मांगे गए हैं। बेस्ट निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को संसद में शिक्षा नीति पर बहस के दौरान आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे छात्र-छात्राओं की ओर से पक्ष रख सकेंगे। इसी क्रम में एक अन्य योजना के तहत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से एक छात्र नेता को संसद सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यूजीसी की ओर से इस आशय का पत्र पांच दिसंबर को विश्वविद्यालय को मिला था। कुलपति की ओर से इस पत्र मिलने के बाद मंगलवार को संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए भूपेंद्र रविवार को ही दिल्ली रवाना हो गए। भूपेंद्र इस आमंत्रण से काफी उत्साहित हैं। कोई चूक न होने पाने पाए इसलिए उनके साथ अभिषेक सिंह यादव आदि छात्र नेता भी साथ गए हैं। हालांकि उन्हें भीतर जाने का मौका नहीं मिलेगा। भूपेंद्र का कहना है कि मौका मिला तो संसद में अपनी बात रखेंगे।