{"_id":"5e56d77f8ebc3ef3ca7c897a","slug":"parents-upset-pm-s-crowd-should-not-be-missed-allahabad-news-ald269596057","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक परेशान कहीं छूट न जाए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक परेशान कहीं छूट न जाए परीक्षा
विज्ञापन
Parents upset, PM's crowd should not be missed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई परीक्षा के बीच शहर में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। अभिभावक इस बात से परेशान है कि 29 फरवरी को प्रधानमंत्री के आगमन के बीच पड़ रही बोर्ड परीक्षा के दौरान उनके बच्चे परीक्षा केंद्र तक कैसे पहुंचेंगे। कहीं प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान शहर में आने वाली भीड़ के बीच फंसकर उनकी परीक्षा न छूट जाए। जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल पर बुधवार को सीबीएसई दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा के बीच पहुंचे अभिभावक परेशान नजर आए। उनका कहना था कि परीक्षा में शामिल हो रहे बच्चों के बारे में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया जाना चिंताजनक है।
अभिभावकों का कहना है कि शहर में प्रधानमंत्री के आगमन के समय शहर में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों को लाने के लिए 1700 बसे लगाई गई हैं। ऐसे में शहर के हर चौराहे एवं सड़क पर जाम लगना तय है, ऐसे में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर कैसे पहुंचेंगे। शिव चरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता एवं अपनी बेटी को सीबीएसई की परीक्षा दिलाने आए विश्वनाथ मिश्र का कहना है कि प्रशासन को छात्रों की परेशानी को देखते हुए उन्हें अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र तक आने की व्यवस्था कराई जाए।
गोल्डेन जुबली परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभिभावक रितेश कुमार इस बात को लेकर परेशान थे कि अभी दो दिन पहले तीन हजार दिव्यांगों को परीक्षण के लिए बुलाया गया था, इसके चलते सीएमपी चौराहे से लेकर बालसन तक जाम लग गया था, पूरे शहर में इसके कारण अव्यवस्था फैल गई थी। वाईएमसीए परीक्षा केंद्र बच्चे की परीक्षा है, इसे लेकर डॉ. लक्ष्मण चतुर्वेदी परेशान हैं। उनका कहना है कि साढ़े दस बजे से परीक्षा के लिए वह बच्चे को दो घंटे पहले घर से लेकर निकलेंगे। उन्होंने मांग की कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को ही अभिभावकों का पास माना जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रवेश पत्र दिखाने पर अभिभावकों को केंद्र तक जाने दिया जाए। इसी प्रकार की मांग अभिभावक कमला कांत शुक्ला, ज्ञान प्रकाश सिंह, रवि मिश्र एवं अनन्या मिश्रा ने की है।
विज्ञापन
29 जनवरी की परीक्षाएं
प्रधानमंत्री के दौरे के समय सीबीएसई की दसवीं हिंदी अनिवार्य प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से 1.30 बजे के बीच है। आईसीएससी में 10वीं आर्ट की परीक्षा नौ बजे से है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा सुबह आठ बजे से है, परीक्षा 11.15 बजे छूटेगी, इंटरमीडिएट जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षा दो बजे से होगी, यह परीक्षार्थी लौटती भीड़ के चलते जाम में फंस सकते हैं।