फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parents killed daughter in prayagraj

चाल-चलन ठीक नहीं था, बेइज्जती के डर से बेटी को मार डाला, फिर नदी में फेंका शव

Mon, 20 May 2019 03:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 May 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Parents killed daughter in prayagraj
फाइल फोटो
प्रयागराज के मेजा क्षेत्र के बारा दशरथपुर से 10 दिन पहले गायब युवती के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस का दावा है कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेंकने वाले खुद उसके ही परिवारवाले थे। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि चाल-चलन ठीक न होने की वजह से हो रही बदनामी से छुटकारा पाने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। मामले में आरोपी माता-पिता व भाई समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले बारा दशरथपुर निवासी कल्लो देवी ने मेजा थाने में बेटी सरिता(20) के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। 

इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें गंगा कछार में तीन युवक सरिता से मारपीट करते दिख रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस का दावा है कि इस दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शक के आधार पर माता-पिता, भाई और दो अन्य लोगों को सिरसा के अमिलहवा से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस का दावा है कि मां-बाप ने पूछताछ में बताया कि बेटी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उन्होंने ही शव नदी में फेंक दिया। 

बताया कि बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं था और इसके चलते उनकी बदनामी हो रही थी। कई बार समझाने के बाद भी उस पर कोई असर नहीं हुआ। यही वजह रही कि उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी मां कल्लो देवी, पिता कृष्ण चन्द्र निषाद, भाई विवेक और दिनेश तथा संगम लाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed