फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panel formation process incomplete, RRC released second schedule

Railway : पैनल गठन की प्रक्रिया अधूरी, आरआरसी ने दूसरा शेड्यूल कर दिया जारी

Wed, 23 Aug 2023 02:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 02:04 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि 500 से अधिक पद खाली होने के बावजूद भी मेडिकल पास व अभिलेखीय सत्यापन पूरा कर चुके अभ्यर्थियों को महीनों से भटकना पड़ रहा है। आरआरसी प्रयागराज ने वर्ष 2019 में 4730 पदों पर भर्ती शुरू की।

विज्ञापन
Panel formation process incomplete, RRC released second schedule
RRB/RRC Exam - फोटो : Social media

विस्तार

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज की ग्रुप डी 2019 की भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में घिर गई है। यहां प्रथम डीवी (डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन) में सफल अभ्यर्थियों के पैनल गठन तक की प्रक्रिया अब तक अधूरी है, इस बीच आरआरसी ने यहां दूसरे डीवी का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे लेकर अभ्यर्थियों में खासा आक्रोश है। आरआरसी की ओर से भी इस बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। विभाग की ओर से सिर्फ इतना ही कहा गया है कि दूसरे डीवी में अधिकतम अभ्यर्थियों को समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अभ्यर्थियों का कहना है कि आरआरसी प्रशासन द्वारा नियमों को ताक पर रखने से सर्वाधिक नुकसान ईडब्लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) को हुआ है। क्योंकि सारी प्रकिया हो जाने के बाद पहले पैनल में 2103, दूसरे पैनल में 1909 , तीसरे पैनल में 64 और चौथे पैनल में सिर्फ 96 अभ्यर्थियों को ही जगह मिली। अब पांचवां पैनल का अभ्यर्थी इंतजार कर ही रहे थे कि उसके स्थान पर आरआरसी प्रशासन ने द्वितीय डीवी का शेड्यूल जारी कर दिया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 500 से अधिक पद खाली होने के बावजूद भी मेडिकल पास व अभिलेखीय सत्यापन पूरा कर चुके अभ्यर्थियों को महीनों से भटकना पड़ रहा है। आरआरसी प्रयागराज ने वर्ष 2019 में 4730 पदों पर भर्ती शुरू की। इसमें 569 पद अभी खाली हैं, जबकि 481 अभ्यर्थी बचे हुए हैं। पिछले माह अभ्यर्थियों के हंगामें के बाद आरआरसी ने पैनल प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि 28 से 30 अगस्त तक द्वितीय डीवी होगा। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि द्वितीय डीवी में वह अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो मेडिकल अनफिट हो गए हैं। पहले डीवी में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए अभी पांचवां पैनल आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed