फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pandulipi exhibition at Arya Kanya Degree college in Allahabad University

पांडुलिपियों में नजर आता है पूरा भारत

Sat, 23 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pandulipi exhibition at Arya Kanya Degree college in Allahabad University
Pandulipi exhibition at Arya Kanya Degree college in Allahabad University - फोटो : CITY DESK
आर्यकन्या में लगी पांडुलिपि प्रदर्शनी में बोले प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा, सर्वत्र फैली हैं पांडुलिपियां, समुचित संरक्षण की जरूरत
प्रयागराज। पांडुलिपियों में पूरा भारत नजर आता है। पांडुलिपि एक ऐसी विधा है जिसमें हमारी भारतीय संस्कृति समाहित है। मेधा की भूमि भारत वर्ष है और ऋग्वेद ने इसको साबित किया है। यह बात उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने शुक्रवार को आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित पांडुलिपि प्रदर्शनी एवं व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि कही।
राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय, संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में मुख्य वक्ता उदय शंकर दुबे ने बताया कि अपने देश में पांडुलिपियां सर्वत्र फैली हैं। उन्होंने इनके समुचित संरक्षण एवं प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से बुंदेलखंड में बिखड़ी पड़ीं पांडुलिपियों के बारे में बताया। इविवि में संस्क्ृत के विभागाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि प्रो. उमाकांत यादव ने पांडुलिपियों के सरंक्षण के लिए सरकारों के जागरूक होने एवं इसके लिए समुचित प्रबंध करने पर जोर दिया। इविवि में अरबी-फारसी की विभागाध्यक्ष डॉ. सालेहा रशीद ने कहा कि पांडुलिपियों में रोजगार निहित है।
विज्ञापन

इनका प्रकाशन विभिन्न विभागों को भी कराना चाहिए। डॉ. राम नरेश त्रिपाठी ने कहा कि पिंडी एक ऐसा स्थान है जो पांडुलिपि की जन्मस्थली है। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने पांडुलिपियों के संरक्षण का महत्व बताया। प्राचार्य डॉ. रमा सिंह ने अतिथियों का स्वागत, डॉ. ज्योति रानी जायसवाल ने संचालन एवं डॉ. नाजनीन फारुकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौकेपर अरुणेश जायसवाल, हरिश्चंद्र दुबे, राकेश वर्मा, डॉ. ममता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed