{"_id":"685462ed2cebb9964309cb4a","slug":"panchayat-secretary-injured-in-collision-between-car-and-bus-condition-critical-naini-news-c-3-1-hld1039-651140-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार और बस की भिड़ंत में पंचायत सचिव घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार और बस की भिड़ंत में पंचायत सचिव घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
सुहास। कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे के करीब बस की टक्कर से कार सवार पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
आलोक त्रिपाठी (50) पुत्र कमलापति त्रिपाठी विकासखंड कोरांव के ग्राम पंचायत बड़ोखर में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार सुबह ग्राम पंचायत बडोखर गए थे। लौटते समय बड़ोखरा गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि सामने से आ रही कार पुनः विपरीत दिशा में घूम गई। हादसे में पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे सचिव को गेट काट कर बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घायल पंचायत सचिव के सीने में भी गंभीर चोटे आई हैं। घायल आलोक त्रिपाठी मूल रूप से सकलडीहा चंदौली के रहने वाले हैं। प्रयागराज के झूसी में उनका आवास है।