{"_id":"680a995108d79feba30006a0","slug":"pakistan-will-crave-for-every-drop-of-water-dayashankar-mishra-dayalu-allahabad-news-c-358-1-pr11004-124194-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की एक-एक बूंद को तरसेगा पाकिस्तान : दयाशंकर मिश्र दयालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की एक-एक बूंद को तरसेगा पाकिस्तान : दयाशंकर मिश्र दयालु
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत सोशल मीडिया मीट में बोलते मुख्य अतिथि राज्यमं
जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव सोशल मीडिया मीट क्षेत्रीय कार्यशाला हुई। सोशल मीडिया के इंफ्लूएंसर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष विभाग के राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा, आतंकवादी घटना को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री ने सिंधु जल संधि समझौता को रद्द कर दिया। इस वजह से पाकिस्तान एक-एक बूंद की पानी के लिए तरसेगा।
संबोधन की शुरुआत में उन्होंने हताहत पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, जल्द ही मोदी सरकार पाकिस्तानी आतंकवादियों को उसको उसी की भाषा में जवाब देगी।
एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, कि आजादी के बाद भारत में 1951-52 से 1967 तक राज्य विधानसभाओं और लोक सभा के लिए चुनाव एक साथ होते थे। यह चक्र टूट गया और वर्तमान में चुनाव हर वर्ष और कभी-कभी एक वर्ष के भीतर अलग-अलग समय पर होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारी सरकारी व्यय होता है।
विज्ञापन
एक राष्ट्र एक चुनाव के अंतर्गत एक ही वोटर लिस्ट और एक ही मतदाता पहचान पत्र से सभी चुनाव किए जाएंगे जो जनता के हित में आवश्यक कदम होगा। सोशल मीडिया मीट के कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के 16 जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह और संचालन क्षेत्रीय संयोजक विमलेश पटेल ने किया।
इस मौके पर विधायक दीपक पटेल, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडे, जिला अध्यक्ष गंगा पार निर्मला पासवान, यमुना पार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, बाबूलाल भंवरा, निमेष खत्री, हनुमान प्रसाद पांडे समेत अन्य कार्यकर्ता इंफ्लूएंसर उपस्थित रहे।