{"_id":"5ce6f9a6bdec22073f3f2189","slug":"paid-thanks-saying-star-campaigner-to-rahul-mamta-sam-pitroda","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल, ममता, सैम पित्रोदा को स्टार प्रचारक बताकर किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल, ममता, सैम पित्रोदा को स्टार प्रचारक बताकर किया अभिनंदन
Fri, 24 May 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 May 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sam pitroda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर, इलाहाबाद संसदीय सीट पर जीत के जश्न के साथ ही भाजपा का एक होर्डिंग बृहस्पतिवार को खासा सुर्खियों में रहा। इस होर्डिंग के माध्यम से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कांग्रेसी नेता मणि शंकर अय्यर, शत्रुध्न सिन्हा, पीएम मोदी के राजनैतिक गुरू सैम पित्रोदा, दिग्विजय सिंह और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी हुई थी।
विज्ञापन
होर्डिंग के माध्यम से यह भी कहा गया कि भाजपा की पुन: एतिहासिक विजय में सराहनीय योगदान देने वाले मुख्य स्टार प्रचारकों का नागरिक अभिनंदन। इस दौरान होर्डिंग पर पुष्प वर्षा भी की गई। भाजपा महानगर प्रोटोकाल अजय राय ने कहा कि इन नेताओं ने चुनाव के दौरान ऐसे बयान दिए जो देश वासियों को पसंद नहीं आए। उन्होंने कहा कि देश में इस बार जातिवाद, वंशवाद से उठकर जनता ने देश हित में निर्णय लिया। इस दौरान आरके सिंह, अमन सिंह यादव, नवीन भारती, कृष्ण मुरारी तिवारी, ओम नारायण मिश्र, सौम्य मिश्र, प्रियांशु मिश्र, मुन्ना भाई, विवेक यादव, अखिलेश यादव, सुरेश यादव, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन