फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Padmavt was shown in the city between security

सुरक्षा के बीच शहर में दिखाई गई पद्मावत

Tue, 30 Jan 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 30 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Padmavt was shown in the city between security
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
आखिरकार सोमवार को फिल्म पद्मावत संगम नगरी में रिलीज हुई। पीवीआर, स्टार वर्ल्ड सिनेमाज, कार्निवाल सिनेमाज के अतिरिक्त राज करण पैलेस, चंद्रलोक में भी पद्मावत दिखाई गई। दूसरी तरफ विरोध की आशंका के चलते सिनेमाघरों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। स्टार वर्ल्ड सिनेमाज़  और पीवीआर के चार-चार, कार्निवाल सिनेमाज के दो, राजकरण और चंद्रलोक के एक-एक यानी कुल 12 ऑडी (स्क्रीन) पर फिल्म पद्मावत रिलीज हुई। स्टार वर्ल्ड सिनेमाज़ के मालिक आशुतोष अग्रवाल के अनुसार ऑडी (स्क्रीन) नंबर 4 में 3डी के रुप में दर्शकों ने फिल्म देखी। बताया कि एक दिन में फिल्म के कुल 48 शो होंगे। सिनेमाघर से निकले दर्शकों का कहना था कि फिल्म में ऐसी कोई बात नहीं, जिस पर विरोध हो। फिल्म अच्छी लगी।
विज्ञापन


पद्मावत फिल्म को बृहस्पतिवार को ही देशभर के साथ इलाहाबाद के सिनेमाघरों में भी रिलीज होना था, लेकिन अनेक संगठनों के विरोध के चलते रिलीज नहीं की जा सकी। राजपूत सेना सहित अन्य संगठनों ने फिल्म का विरोध करते हुए पिछले सप्ताह शहर में जमकर उत्पात किया था। भाजपा नेता राणा यशवंत प्रतात सिंह ने फिल्म के बहिष्कार करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि कोर्ट की अवमानना नहीं कर सकते, इसलिए विरोध की बजाय बहिष्कार करेंगे। उधर, एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि जिन-जिन सिनेमाघरों में पद्मावत दिखाई गई, वहां सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस के जवान वहां मुस्तैद रहे। फिल्म के प्रदर्शन में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए आगे भी पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed