फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Padma family members on the death of a female patient with cancer doctor assaulted

कैंसर पीड़ित महिला मरीज की मौत पर परिजनों ने पद्मश्री डॉक्टर से बदसलूकी

Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Padma family members on the death of a female patient with cancer doctor assaulted
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद। कमला नेहरू अस्पताल में सोमवार दोपहर कैंसर पीड़ित महिला की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर बवाल काटा। पद्मश्री डॉक्टर बी पॉल थैलियथ के चैंबर में घुसकर धक्कामुकी कर तोड़फोड़ भी की। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची तब मामला शंात हुआ। डॉक्टर ने मामले की शिकायत नहीं की है। 
विज्ञापन

अलोपीबाग की लीलावती नामक महिला कैंसर रोग से पीड़ित थी। कमला नेहरू अस्पताल में डॉ. बी पॉल की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। महिला आईसीयू में भर्ती थी। जांच के लिए घरवालों ने अस्पताल में रुपये जमा किए थे। सोमवार दोपहर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकेबाद महिला के परिजन आक्रोशित हो गए। वे अस्पताल प्रशासन से जांच के लिए जमा की गई रकम वापस मांगने लगे। इसे लेकर कर्मचारियों से उनकी कहासुनी होने लगी। परिजन डॉ. बी पॉल के चैंबर में घुस गए। डॉक्टर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो नाराज महिला के परिजन उनके साथ भी धक्कामुक्की करने लगे फिर चैंबर में तोड़फोड़ कर दी। परिजनों के हंगामे के  चलते अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कर्नलगंज और जार्जटाउन पुलिस पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। डॉ. बी पॉल ने बताया कि आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed