फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Overwriting on copies number, not cutting accepted

इस बार कई मायनों में अलग होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, कई स्तर पर होगी निगरानी

Sat, 08 Feb 2020 01:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Overwriting on copies number, not cutting accepted
Overwriting on copies number, not cutting accepted
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा इस बार कई मायनों में अलग होगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा के दौरान कॉपियों की अदला-बदली रोकने के लिए सभी कॉपियों पर क्रमांक के साथ उनके पन्नों को स्टेपल न करके उनकी सिलाई कराई गई है। अब नकल माफिया कॉपियों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे। साथ ही रंगीन कॉपियाें का प्रयोग किया जाएगा। बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वह सादी उत्तर पुस्तिकाओं को भली-भांति जांच कर लें।
विज्ञापन


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दशा में उत्तर पुस्तिका पर दर्ज क्रमांक पर कटिंग, ओवर राइटिंग अथवा वाइटनर आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर पुस्तिका क्षतिग्रस्त हो अथवा बंडल के बीच के किसी क्रमांक की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध न हो तो इसका विवरण केंद्र पर बनाई गई पंजिका में दर्ज करते हुए इसकी सूचना क्षेत्रीय कार्यालय एवं यूपी बोर्ड को भेजें।
विज्ञापन


बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि उत्तर पुस्तिकाएं एवं कला प्रपत्र हर हाल में 10 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों पर भेज दिए जाए। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि केंद्र पर पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर प्राप्त हुई उत्तर पुस्तिकाओं का ठीक से मिलान करते हुए संख्यात्मक विवरण पंजिका में दर्ज कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed