फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Over time, gamblers also changed the trend, this time gambling in a moving car

समय के साथ जुआरियों ने भी बदला ट्रेंड, इस बार चलती कार में जुआ, बड़ी संख्या में बुक कराई गई वैन

Sun, 27 Oct 2019 12:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Over time, gamblers also changed the trend, this time gambling in a moving car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

जुआरियों ने इस बार ट्रेंड बदल दिया है। पुलिस के छापे के डर से चलती कार में जुआ खेलने की योजना बनाई गई है। बड़ी संख्या में वैन बुक कराई गई है। दीपावली और परीवा के दिन में ये गाड़ियां शहर से दूर जुआरियों को ले जाएंगी। गाड़ी में सुख सुविधाओं के सारे इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा कुछ बड़े होटलों में दोनों दिन आनलाइन बुकिंग कराई गई है। होटलों में भी बड़ी संख्या में जुआरी जुटेंगे।

विज्ञापन


दीपावली पर शहर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जाता है। पुलिस भी काफी एक्टिव होती है। पिछले कुछ सालों में दीपावली पर पुलिस ने कई जगह दबिश देकर जुआ पकड़ा था। इसमें तमाम व्यापारी, अधिकारी और नेताओं के रिश्तेदार पकडे़ गए थे।
विज्ञापन


जुआरियों ने पुलिस के कारण इस बार ट्रेंड बदला है। चलती गाड़ी में पुलिस के छापे का खतरा नहीं के बराबर होता है। सबसे बड़ी बात अगल बगल का कोई शख्स मुखबिरी नहीं कर सकता। इस कारण चलती कार को चुना गया है। इसके लिए वैन सबसे मुफीद गाड़ी है। पीछे की ओर आठ लोग बैठ सकते हैं। बीच में टेबल का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनी, झूंसी और फाफामऊ तीनों जगहों से मुख्य सड़क से अंदर गांव के रास्तों पर गाड़ियों को ले जाया जाएगा। यह ट्रेंड एकदम नया नहीं है लेकिन इस बार वैन की बुकिंग बड़ी संख्या में हुई है। इसके अलावा शहर के होटलों में आनलाइन बुकिंग भी की गई है।

शहर के बड़े व्यापारियों ने होटल रूम ही बुक किए हैं। होटलों में भी दो दिन जुआ होगा। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इसकी भनक नहीं है। पिछले बार एक होटल से तमाम व्यापारियों को पकड़ा गया था। एक नेता का भाई भी पकड़े जाने वालों में शामिल था। पुलिस ने जुआ रोकने के लिए पूरा तंत्र लगाया हुआ है। शहर के मुट्ठीगंज, कीडगंज, करेली, अतरसुइया, कोतवाली, शाहगंज, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, कैंट, जार्जटाउन, कर्नलगंज और शिवकुटी थानों के प्रभारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों पर नजर रखें।


-पुलिस जुआ खेलने वालों पर नजर बनाए हुए है। थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि जुआ खेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। बृजेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी, प्रयागराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed