{"_id":"5d5b06e08ebc3e89ed23db35","slug":"outbreak-of-georgetown-police-station-for-two-hours-allahabad-news-ald2525623176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जार्जटाउन थाने के बाहर दो घंटे तक चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जार्जटाउन थाने के बाहर दो घंटे तक चला हंगामा
विज्ञापन
Outbreak of Georgetown police station for two hours
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जार्जटाउन के अल्लापुर में एक दिन पहले सचिन सोनकर की हत्या के मामले में गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। करीब दो घंटे तक आक्रोशित परिजन थाने के बाहर हंगामा करते रहे। उनका कहना था कि पुलिस गंभीर होती तो सचिन की जान न जाती। बाद में सीओ कर्नलगंज ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।
जार्जटाउन के अल्लापुर में 18 जुलाई की रात सचिन सोनकर निवासी किदवई नगर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे कुछ दूर पर स्थित कब्रिस्तान में शव फेंककर भाग निकले थे। देर रात इस मामले में मृतक के भाई चंदन की ओर से तहरीर देकर पांच नामजद व चार अज्ञात पर रिपोर्ट लिखाई गई। नामजद आरोपियों में बच्चा पासी, रजत पासी, नितेश पासी, मुकेश सोनी, साजन शामिल हैं।
पुलिस रात भर आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उधर घटना से आक्रोशित परिजनों ने दोपहर 12 बजे के करीब जार्जटाउन थाने का घेराव कर लिया। उनका आरोप था कि जार्जटाउन पुलिस गंभीर होती तो सचिन की हत्या नहीं होती। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जार्जटाउन पुलिस की मिलीभगत से ही बच्चा क्षेत्र में दबंगई करता है। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह थाने से नहीं हटेंगी। इंस्पेक्टर मान-मनौव्वल करते रहे लेकिन लोग नहीं माने। सूचना पर सीओ कर्नलगंज रत्नेश सिंह के साथ ही एसडीएम भी पहुंच गए। सीओ ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। तब जाकर दो घंटे बाद परिजन शांत हुए। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उनके कुछ परिचितों से पूछताछ भी की गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
बंद रहा अल्लापुर बाजार
उधर सचिन की मौत के विरोध में सोमवार को अल्लापुर के व्यापरियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत का भी माहौल है।
जार्जटाउन के अल्लापुर में सचिन सोनकर की हत्या जिस तरीके से अंजाम दी गई, उससे पता चलता है कि हत्यारे किस कदर बेखौफ थे। हत्या के बाद आरोपी 500 मीटर तक लाश को घसीटकर ले गए। फिर 10 फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर इसे कब्रिस्तान में फेंका था। पुलिस ने बताया कि रात 10 बजे के करीब अज्ञात नंबर से सूचना मिली कि कुछ लोग कब्रिस्तान में एक युवक की लाश लेकर गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की तो कब्रिस्तान में सचिन की लाश मिली। जांच पड़ताल और परिजनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि सचिन को रजत पासी बुलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस नया गांव पहुंची तो वहां पानी की टंकी के पास स्थित एक गली में काफी खून बिखरा मिला। पुलिसकर्मी आगे बढ़े तो रास्ते में कई जगह खून फैला मिला। जिससे साफ हो गया कि हत्या के बाद काफी दूर तक सचिन की लाश को घसीटकर ले जाया गया था। यही नहीं कब्रिस्तान की चहारदीवारी पर भी काफी मात्रा में खून लगा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया गया कि लाश को घसीटकर लाने के बाद हत्यारों ने 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर कब्रिस्तान में शव फेंका था।
1.30 घंटे बाद ढूंढ़ा जा सका शव
अंधेरा होने की वजह से शव ढूंढ़ने में काफी कठिनाई हुई। यही वजह रही कि इसमें करीब डेढ़ घंटे का वक्त लग गया। दरअसल हत्यारों ने कब्रिस्तान में स्थित एक गड्ढे में शव फेंककर उसे ऊपर से झाड़ियों से ढक दिया था। पुलिस पहले मौके पर पहुंची तो उसे कहीं शव दिखाई नहीं दिया। बाद में दीवार के पास से झाड़ियों में बने पैरों के निशान के सहारे वह उस गड्ढे तक पहुंची जहां शव छिपाया गया था।
छेड़खानी के विरोध पर रखने लगा था रंजिश
प्रयागराज। मृतक सचिन सोनकर की बहन निशा सोनकर का आरोप है कि उसके भाई की हत्या छेड़खानी के विरोध पर की गई। बताया कि होली पर उसका एक अन्य भाई अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर उसके मायके से घर आ रहा था। पानी की टंकी चौराहे के पास हत्यारोपी बच्चा सोनकर व उसके साथियों ने उसकी भाभी के साथ सरेराह छेड़खानी की। जिसके विरोध पर उसके पति को जमकर पीटा भी। मामले की शिकायत छोटे भाई सचिन ने थाने में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मां माया ने भी आरोप लगाया कि उस घटना के बाद कई बार बच्चा ने सचिन को धमकी दी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह हुआ कि हत्यारोपी उसकी जान लेकर ही माने।
मुख्य हत्यारोपी पर दर्ज हैं नौ मुकदमे
प्रयागराज। पुलिस ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी बच्चा यादव पर कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसमें लूट, छिनैती धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास व अन्य मामले शामिल हैं। एक दिन पहले ही उस पर अल्लापुर निवासी दरोगा के अधिवक्ता बेटे मनोज तिवारी पर फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह हुआ कि उसका दुस्साहस बढ़ता गया और उसने जघन्य तरीके से हत्याकांड को अंजाम दे दिया।
अल्लापुर चौकी प्रभारी व सिपाही निलंबित
प्रयागराज। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई न करने और उनसे साठगांठ के आरोप में सोमवार को अल्लापुर चौकी प्रभारी भारत सिंह व इसी चौकी पर तैनात सिपाही राम सिंह को निलंबित कर दिया गया। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चौकी प्रभारी पर प्रथमदृष्टया लापरवाही की बात सामने आने पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा निलंबित सिपाही के खिलाफ कई तरह की शिकायतें हैं।