{"_id":"6a51532aca5f7bdde80e62dd","slug":"out-of-control-tractor-overturns-in-field-driver-critically-injured-allahabad-news-c-417-1-sald1007-7867-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर खेत में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर खेत में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
Sat, 11 Jul 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बेनीपुर ग्राम सभा में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मऊरजबहा नहर में निर्माण कार्य चल रहा था। ठेकेदार का ट्रैक्टर निर्माण सामग्री लादकर बेनीपुर गांव से जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में ट्रैक्टर चला रहा था। ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी के घर के सामने चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। ग्रामीणों ने चालक रमेश कुमार को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर को खेत से बाहर निकाला गया।