फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Our God is a God of yours

ईश्वर अल्लाह एक है हमारा तुम्हारा

Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Our God is a God of yours
होली म‌िलन समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शनिवार को विभिन्न संस्थाओं की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से विविधतापूर्ण समारोह में लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। गोलघर व्यापार मंडल मुट्ठीगंज की ओर से हटिया गोलघर चौराहा पर कव्वाली की महफिल सजी। जाने-माने कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कव्वाली सुनाई। इलाहाबाद के छोटे जानी बाबू ने ‘मंदिर हो या मस्जिद हो गिरजाघर हो या गुरुद्वारा, ईश्वर अल्लाह एक है हमारा तुम्हारा’ सुनाकर राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारा का संदेश दिया। फिर होली की मस्ती भी घोली। जानी बाबू और  प्रतापगढ़ की शबनम नाज के बीच कव्वाली मुकाबला शानदार रहा। अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कलाकारों को सम्मानित किया। संचालन महामंत्री संतोष अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम में व्यापारी नेता अमर वैश्य मुन्ना भइया,ओंकार नाथ त्रिपाठी, विजय मिश्रा, विदुप अग्रहरि, रामप्रसाद यादव, प्रमिल केसरवानी, राजेश केशरवानी, लल्लूलाल कुशवाहा, संतोष अग्रहरि, सतीश केसरवानी, बाबूलाल केशरवानी, गंगेश शर्मा, गणेश केसरवानी, अनूप केशरवानी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


अल्लापुर मेडिकल एसोसिएशन एवं अल्लापुर व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में सुधांशु उपाध्याय, पूनम श्रीवास्तव, सविस्ता ब्रजेश, रवि चतुर्वेदी, तारकेश्वर मिश्रा, दिनेश पांडेय, सलीम शिवालवी ने कविता पाठ किया। संचालन शैलेंद्र मधुर ने किया। इस दौरान अभिनेता अंकुर यशराज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.एलएस ओझा, विशिष्ठ अतिथि राजेश यादव पुलिस अधीक्षक, संजय त्रिपाठी, रामजी अग्रहरि, विजय अरोरा,  सत्यप्रकाश मिश्रा, दिलीप पासी, जंगबहादुर पटेल, मनोज शुक्ला आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


धार्मिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए करेंहदा स्थित पंचायत भवन में शनिवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर खुशियां बांटीं।  इस दौरान ब्रज की होली के रंग बिखरे तो मनोज गुप्ता के गीत, नौमान गौरी का गायन लुभाता रहा। नागेंद्र सिंह का जादू सबके सिर चढ़ कर बोला। इमराज जाफरी के हास्य हंगामे ने लोगों को गुदगुदाया। अख्तर अब्बास रिज़वी की देखरेख में हुए समारोह में जमाल अख्तर, अजय सिंह, अब्दुल मोइज, मो. जकी, विनोद सिंह, अब्दुल मजीद, धीरेंद्र सिंह, अब्दुल मुजीब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed