फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Original Akshaya Saraswati Coupe in fort closed for three days in kumbh mela

कुंभ मेला 2019: अकबर किले में मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप तीन दिन के लिए बंद

Mon, 14 Jan 2019 11:43 PM IST
देव कश्यप ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Original Akshaya Saraswati Coupe in fort closed for three days in kumbh mela
अक्षयवट - फोटो : अमर उजाला

विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रयागराज के कुंभ में मकर संक्रांति स्नान पर्व से पहले ही मूल अक्षयवट मंदिर तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया। संगम तट पर स्थित अकबर के किले में पूर्णतया प्रवेश रोक दिया गया है। इससे मकर संक्रांति पर स्नान के लिए पहुंचने वाले संत, भक्त तीन दिन तक मूल अक्षयवट के अलावा पातालपुरी और सरस्वती कूप के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


किला बंद होने के बाद सोमवार को मूल अक्षयवट के दर्शन के लिए पहुंचे लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं को वापस कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच किचकिच भी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 450 वर्ष बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पिछली 10 जनवरी को मूल अक्षयवट का द्वार खोलवाया था। 
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से अकबर के किले में तीन दिन के लिए प्रवेश ठप करा दिया गया है। एमएनआईटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने मुख्य स्नान पर्वों पर किले को बंद कराने का निर्णय लिया है। सोमवार की सुबह त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद अक्षयवट दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षाकर्मियों ने किले में जाने से रोक दिया। पातालपुरी और राम जानकी, राधा कृष्ण मंदिर के पुजारियों को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पातालपुरी मंदिर में प्रवेश रोके जाने से पुजारी नाराज 

Original Akshaya Saraswati Coupe in fort closed for three days in kumbh mela

पातालपुरी के महंत रवींद्र नाथ योगेश्वर योगी, मुकेश गोस्वामी, हेमेंद्र नाथ योगेश्वर, कवि नाथ योगेश्वर, शिव ओम योगेश्वर समेत कई पुजारी घंटों किला द्वार पर खड़ा रहने के बाद लौट गए। अपर मेलाधिकारी व अक्षयवट प्रभारी दिलीप कुमार त्रिगुणायत ने बताया कि एमएनआईटी की रिपोर्ट के आधार पर मेला प्रशासन ने मुख्य स्नान पर्वों पर एक दिन पहले और एक दिन बाद तक मूल अक्षयवट को बंद रखने का फैसला किया है। किले की प्राचीन दीवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। 

अकबर के किले में स्थित पातालपुरी मंदिर के महंत रवींद्र नाथ योगेश्वर योगी ने किले में पुजारियों का प्रवेश रोके जाने पर एतराज जताया है। उन्होंने इसकी शिकायत कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद से की। महंत  का कहना था कि अगर मुख्य स्नान पर्व पर ही मूल अक्षयवट को नहीं खोला जाएगा, तो फिर देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु इस तीर्थ के दर्शन से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने तीन दिन के लिए दर्शन बंद रखने के प्रशासन के फैसले को अनुचित बताया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed