फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Organizations that support the court's lawyers

संगठनों ने दिया कचहरी के वकीलों को समर्थन

Sat, 28 Mar 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 28 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Organizations that support the court's lawyers
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कचहरी परिसर में 11 मार्च को हुई अधिवक्ता नबी की हत्या और उसके बाद हुए बवाल के विरोध में आंदोलन कर रहे वकीलों ने शुक्रवार को शहर के तमाम संगठनों के साथ बैठक कर रणनीति तय की। अधिवक्ता संघ द्वारा बुलाई गई बैठक में व्यापारी, छात्र, राजनीतिक , सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने शिरकत की। भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने अधिवक्ताओं को समर्थन और सहायता देेने का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर जिला अधिवक्ता संघ में चार दिनों से अनशन पर बैठे वकील दिलीप मिश्रा और धर्मेंद्र का अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति पंकज मित्तल और जिला जज डीएस त्रिपाठी ने जूस पिला कर दोनों का अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


संगठनों के साथ हुई बैठक में सेंट्रल ऑफ ट्रेड यूनियंस के हरिश्चंद्र द्विवेदी, अखिल भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर वैश्य, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष फूलचंद्र दुबे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उमेश द्विवेदी, रविशंकर द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष नेशनल हॉकर यूनियन, सूर्य प्रकाश मिश्र छात्रनेता, गोपाल सिंह महामंत्री बड़ी स्टेशन व्यापारी संघ, प्रमोद भारतीय आजाद हाकर्स यूनियन, बेचन अली एनसीआर इंपलाइज संघ, कर्मचारी नेता श्याम सूरत पांडेय, कृपाशंकर श्रीवास्तव, आरपी मिश्र आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


सभी वक्ताओं ने 11 मार्च को कचहरी परिसर में हुई घटना की निंदा की तथा वकीलों को पूरा समर्थन और सहयोग करने का भरोसा दिलाया। संचालन हरिसागर मिश्र ने किया। इसमें पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, केबी तिवारी, नरेंद्र देव पांडेय, जगतपाल सिंह, नंद किशोर त्रिपाठी, इरशाद अहमद, नरेंद्र प्रताप सिंह, केबी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed