{"_id":"610436cc8ebc3e090b38fa44","slug":"order-to-allot-college-to-lt-grade-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड शिक्षिका को कॉलेज आवंटित करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड शिक्षिका को कॉलेज आवंटित करने का आदेश
Fri, 30 Jul 2021 10:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:58 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एलटी ग्रेड में चयनित शिक्षिका को कॉलेज आवंटित करने के मामले में निदेशक माध्यमिक शिक्षा को नियमानुसार छह सप्ताह में निर्णय लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
शिक्षिका
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एलटी ग्रेड में चयनित शिक्षिका को कॉलेज आवंटित करने के मामले में निदेशक माध्यमिक शिक्षा को नियमानुसार छह सप्ताह में निर्णय लेने का आदेश दिया है। शिक्षिका सोनी देवी की याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने दिया।
याची की अधिवक्ता रीता दुबे का कहना था कि याची का चयन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा सहायक अध्यापक गणित के पद पर किया गया। 31 जुलाई 2020 को बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर याची को फतेहपुर, खागा के कमला देवी बालिका इंटर कॉलेज में ज्वाइन कराने का निर्देश दिया।
मगर इस कॉलेज के प्रबंधक ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनके यहां एक ही पद है जिस पर पहले से दूसरा अध्यापक कार्यरत है। इसके बाद याची ने कई प्रत्यावेदन दिए कि उसे दूसरा विद्यालय आवंटित किया जाए मगर उस पर सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को निर्देश दिया है कि याची के प्रत्यावेदन पर छह सप्ताह में नियमानुसार निर्णय लिया जाए।