प्रयागराज : सिविल लाइंस से अलोपीबाग तक दौड़ेगी एसी डबल डेकर बस, न्यूनतम किराया 20 रुपये
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:59 PM IST
सार
प्रयागराज के शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब शहर में मेट्रो जैसी आधुनिक यात्रा का रोमांच डबल डेकर बस में मिलेगा। यूपी रोडवेज ने हाईटेक एसी डबल डेकर बस का सफल ट्रायल पूरा कर लिया है। शुरुआती चरण में यह बस सिविल लाइंस से अलोपीबाग के बीच दौड़ेगी। 65 सीटों वाली इस बस में सीसीटीवी कैमरे और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। खास बात यह है कि बस का किराया सिर्फ 20 से 30 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
एसी डबल डेकर बस।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।