फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accident in Prayagraj: Three killed, 20 injured, and nine in critical condition after a tractor-trolley

प्रयागराज में हादसा : 42 मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत, 20 घायल, नौ की हालत नाजुक

Sat, 22 Aug 2026 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, शंकरगढ़/नारीबारी (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, शंकरगढ़/नारीबारी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Aug 2026 12:59 PM IST
सार

नारीबारी के सूरवल साहनी स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे 42 मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 17 वर्षीय किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident in Prayagraj: Three killed, 20 injured, and nine in critical condition after a tractor-trolley
शंकरगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। - फोटो : संवाद।

विस्तार

नारीबारी के सूरवल साहनी स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे 42 मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 17 वर्षीय किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चालक समेत 20 लोग घायल हैं। इसमें से नौ लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

मृतकों में सोनरा गांव निवासी कमला देवी (50) पत्नी राममूरत आदिवासी और करीना (17) पुत्री भरतलाल, मनोरमा (19) पुत्री राजीव शामिल हैं। बताया गया कि प्रयागराज-रीवा मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

विज्ञापन

सुरवल साहनी निवासी अशोक सिंह पुत्र प्रताप सिंह सोनरा गांव से मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान की रोपाई के लिए लेकर जा रहे थे। सुबह ट्रैक्टर नारीबारी स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। इस दौरान आगे चल रहे अंकित सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह की बाइक सामने गड्ढा आने से अनियंत्रित हो गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। बाइक सवार को बचाने में चालक ने ट्रैक्टर को अचानक मोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर पलट गया और ट्रॉली में बैठे 23 लोग उसके नीचे दब गए। जबकि अन्य मजदूर इधर-उधर छिटककर गिर गए।सूचना पर नारीबारी चौकी प्रभारी अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर और ट्रॉली को सीधा कराया गया। हादसे में कमला देवी और 10वीं में पढ़ने वाली करीना की मौके पर ही मौत हो गई। मनोरमा पुत्री राजीव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, 20 मजदूरों में से नौ को एसआरएन रेफर किया गया है। 11 लोगों का पीएचसी में इलाज चल रहा है। वहीं, कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

ये मजदूर हुए जख्मी

हादसे में अशोक, राहुल, सिमरन, अशोका देवी, रोहित, सीता, रामलाल, आकाश, विनीता, लालजी, राधा समेत अन्य मजदूर जख्मी हुए हैं। सभी घायल सोनरा और बारा इलाके के रहने वाले हैं। उनका इलाज नारीबारी पीएचसी और निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है।

ये हुए एसआरएन रेफर

शंकरगढ़ के बड़गड़ी निवासी सुधा, बारा के सेहुड़रिया निवासी संदीप, मनैया निवासी आंचल पुत्री पृथ्वीपाल आदिवासी, सोनरा निवासी राजीव, दिलीप बिंद, संतोष, राकेश समेत नौ लोगों को एसआरएन रेफर किया गया है।

आज होगा शवों का पोस्टमार्टम

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।

किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर

हादसे में जान गंवाने वाली करीना (17) के पिता भरतलाल आदिवासी ने शंकरगढ़ थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में उन्होंने चालक पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया है।

धान की रोपाई के लिए मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। ट्रैक्टर के आगे चल रहा बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हुई है। कई मजदूर घायल हैं। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। - वेद व्यास मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त, बारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed