फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Order for termination of service of 812 teachers doing fake degree by applying for B.Ed.

बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी कर रहे 812 शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश

Tue, 02 Mar 2021 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Mar 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Order for termination of service of 812 teachers doing fake degree by applying for B.Ed.
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे 812 शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश दिया है। हाईकोर्ट की ओर से 26 फरवरी 2021 को फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के बारे में आदेश जारी होने के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 812 शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश दिया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे आदेश में कहा गया है कि फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्ति के साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिलने के बाद इस संबंध में विचार करने के बाद 814 अभ्यर्थियों में दो अनीता मौर्या और विजय सिंह को छोड़कर 812 के फर्जी होने की पुष्टि की गई। सचिव ने बीएसए से कहा है कि जो अभ्यर्थी दूसरे जिले में ट्रांसफर हो गए हैं, उनके बारे में पता करके सेवा समाप्ति का आदेश पालन करवाएं। हाईकोर्ट की ओर से 26 फरवरी 2021 के आदेश पर चार महीने में निर्णय लेने का आदेश दिया गया है। हाईकोर्ट की ओर से रिकवरी की कार्रवाई नहीं करने केआदेश के बाद अब शिक्षकों से वेतन की वसूली नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed