Prayagraj News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा की एक दर्जन संपत्तियां होंगी कुर्क
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:54 PM IST
सार
कुर्क होने वाली संपत्तियां
- माया देवी स्मारक शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में शामिल की गई छह गाटों की जमीन को कुर्क करने का आदेश अलग-अलग हुआ है। कालेज प्रबंधक दिलीप मिश्रा की पत्नी अर्चना मिश्रा व ट्रस्टी बेटा शुभम मिश्रा है।
- पूरा पांडेय, औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 0.577 हेक्टेयर जमीन।
- महुआरी तालुका लवायन, औद्योगिक क्षेत्र में मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित तीन मंजिला मकान, जो अर्चना मिश्रा के नाम दर्ज है।
- मुंगारी गांव में स्थित 0.9762 हेक्टेयर का खाली भूूखंड, दिलीप मिश्रा के नाम दर्ज है।
- लवायन कला गांव में स्थित 0.137 हेक्टेयर जमीन अर्चना मिश्रा पत्नी दिलीप मिश्रा के नाम दर्ज है।
- लवायन कला उपरहार गांव में कुछ छह गाटों में स्थित जमीन रामगोपाल मिश्रा के सह खातेदार के दर्ज है।
- देवरख उपरहार में दो गाटों में कुल 0.262 का प्लाट दिलीप मिश्रा के नाम है को कुर्क किए जाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
prayagraj news: Dilip Mishra
- फोटो : prayagraj