फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Opposition should also take Kanwar, distortions will go away: Keshav

विपक्षी भी कांवड़ लेकर जाएं, दूर होंगी विकृतियां : केशव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Opposition should also take Kanwar, distortions will go away: Keshav
0 उप मुख्यमंत्री ने कांवड़ मार्ग की दुकानों पर संचालकों का नाम लिखे जाने के विरोध को लेकर विपक्ष पर बोला हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कांवड़ मार्ग की दुकानों पर संचालकों का नाम लिखे जाने के आदेश का विरोध कर रहे विपक्ष पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखे हमले बोले। केशव ने कहा, विपक्ष के नेता कांवड़ लेकर जाएं और भगवान शिव का जलाभिषेक करें। उनकी विकृतियां दूर होंगी।
चंद्रशेखर आजाद पार्क में पौधरोपण अभियान की शुरुआत करने के बाद मीडिया से मुखातिब केशव ने कहा कि करोड़ों लोग कांवड़ लेकर जाते हैं। विपक्ष के नेता भी ऐसा करें तो उन्हें लगेगा कि विकृतियां खत्म हो रही हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों पर संचालकों का नाम लिखे जाने के आदेश पर जो सवाल उठा रहे हैं वह सिर्फ मुस्लिम तुष्टीकरण है। ये लोग कांवड़ की पवित्रता को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, सरकार में किसी तरह के गतिरोध के सवाल पर उन्होंने बोलने से इन्कार कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होने, सपा नेता अखिलेश यादव के बयान समेत अन्य कई सवालों की उन्हाेंने अनदेखी कर दी और जवाब नहीं दिए। केशव ने सिर्फ इतना कहा कि सरकार को लेकर किसी तरह की अफवाह नहीं है। यह सब मीडिया की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव के बारे में केशव ने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी कर रही है। हम अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे। फूलपुर विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर केशव ने कहा कि पूरा प्रदेश उनका है और फूलपुर भी उनका है। चुनाव की तैयारी की जा रही है।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज में 85 लाख पौधे रोपे जा रहे हैं। सभी से अपील है कि इस अभियान का हिस्सा बनें।
000
कांवड़ मार्ग पर कांग्रेसियों ने लगाया मोहब्बत की दुकान का स्टीकर
0 दुकान पर संचालक का नाम लिखे जाने के प्रदेश सरकार के आदेश का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कांवड़ मार्ग की दुकानों पर संचालकों का नाम लिखे जाने के प्रदेश सरकार के आदेश पर कांग्रेसियों ने विरोध जताया है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने के साथ फल आदि के ढेलों पर मोहब्बत की दुकान का स्टीकर भी लगाया। उनका यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा।

कांग्रेस नेता इरशाद उल्ल, अब्दुल कलाम आदि ने कांवड़ मार्ग तथा कांवड़ियों के वस्त्र की दुकानों के सामने प्रदर्शन किया। उनके हाथ में मोहब्बत की दुकान, नो हिंदू-मुस्लिम लिखा हुआ पोस्टर था। उस पर राहुल गांधी की फोटो भी थी। इसके अलावा उन्होंने दुकानों पर इसी तरह के संदेश वाले स्टीकर भी चस्पा कर प्रदेश सरकार के आदेश के प्रति विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed