फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Operator of play school found dead mysteriously in flat

Prayagraj : फ्लैट में रहस्यमय हाल में मृत मिलीं प्ले स्कूल की संचालिका

Mon, 28 Feb 2022 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 08:42 PM IST
सार

प्रीति मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली थी और पिछले कई सालों से राजरूपपुर स्थित अंबेडकर विहार आवास योजना चौफटका में फ्लैट नंबर 403 में रहती थी। उसका तलाक हो चुका था और वह अकेले ही रहती थी।

विज्ञापन
Operator of play school found dead mysteriously in flat
मृत्यु - फोटो : pixabay

विस्तार

धूमनगंज के राजरूपपुर में प्ले स्कूल संचालिका प्रीति तिवारी (40) फ्लैट के भीतर मृत पड़ी मिली। दो दिन से वह कमरे से बाहर नहीं आई थी। सोमवार दोपहर परिचित युवक ने गार्ड की मदद से दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि वह बीमार रहती थी। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन




प्रीति मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली थी और पिछले कई सालों से राजरूपपुर स्थित अंबेडकर विहार आवास योजना चौफटका में फ्लैट नंबर 403 में रहती थी। उसका तलाक हो चुका था और वह अकेले ही रहती थी। पुलिस के मुताबिक, मुंहबोले भाई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वह दो दिन से फोन कर रहे थे लेकिन प्रीति कॉल नहीं रिसीव कर रही थी।
विज्ञापन




सोमवार दोपहर में वह फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। आसपास के लोगों ने पूछने पर बताया कि दो दिन से उसे किसी ने देखा नहीं था। इसके बाद उसने गार्ड के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो वह बिस्तर पर मृत पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




धूमनगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात भी पता चली है कि मृतका डायबिटीज से ग्रसित थी। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि बीमारी से मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आर्थिक परेशानी में भी थी मृतका

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद यह भी आशंका है कि मृतका आर्थिक तंगी से भी परेशान थी। दरअसल उनकी मौत की खबर पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इनमें अखबार विक्रेता भी था जिसने बताया कि उसका दो साल से भुगतान नहीं हुआ था।



उधर मुंहबोले भाई ने बताया कि मृतका राजापुर में संस्कार नाम से प्ले स्कूल चलाती थी लेकिन कोरोना काल में यह बंद हो गया। जिसके बाद उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता अखिलेश तिवारी को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed