फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Openly hooliganism in Dhumanganj, assault on doctor by dragging him out of clinic

धूमनगंज में खुलेआम गुंडागर्दी, क्लीनिक से बाहर खींचकर डॉक्टर पर हमला

Sat, 05 Jun 2021 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jun 2021 08:12 PM IST
सार

  • धूमनगंज में वारदात, 16 घंटे बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, मामूली धाराएं लगाईं

विज्ञापन
Openly hooliganism in Dhumanganj, assault on doctor by dragging him out of clinic
prayagraj news : डाक्टर की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। - फोटो : prayagraj

विस्तार

धूमनगंज के कसारी मसारी में दबंगों ने जमकर गुंडागर्दी की। क्लीनिक से खींचकर डॉ. अब्दुल वाहिद को लात-घूंसों से जमकर पीटा। साथ ही गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीचबचाव में महिला को भी चोटें आईं। लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई में हीलाहवाली करती रही। खबर मीडिया में वायरल होने पर 16 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


मिन्हाजपुर निवासी डॉ. अब्दुल कसारी मसारी में क्लीनिक चलाते हैं। उनका आरोप है कि शुक्रवार रात 10 बजे के करीब वह मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान वसीम खान व तौसीफ अहमद अज्ञात लोगों के साथ घुस आए। इसके बाद गालीगलौज करते हुए उन्हें लात-घूंसों व डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। बीचबचाव में महिला मरीजा कौशरजहां को भी चोट आई।
विज्ञापन


डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी उसे लंबे समय से क्लीनिक बंद करने को धमका रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है जिसमें आरोपी भी नजर आ रहे हैं। आरोप है कि घटना के तुरंत बाद लिखित शिकायत व फुटेज सौंपने के बाद भी पुलिस कार्रवाई में हीलाहवाली करती रही। दोपहर में घटना से संबंधित खबर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर 16 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप: पुलिस ने धाराओं में कर दिया खेल

आरोप यह भी है कि पुलिस पहले तो रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करती रही। बाद में रिपोर्ट दर्ज भी की तो मामूली धाराएं ही लगाईं। जबकि उन पर क्लीनिक में घुसकर हमला किया गया और फिर क्लीनिक से खींचकर मारपीट की गई। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है। उधर धूमनगंज इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed