शिक्षक भर्ती के लिए खुले रास्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर इसी महीने में फैसला हो जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कोई बाधा नहीं आई तो इसी वर्ष इन पदों के लिए साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इनके अलावा 1150 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आयोग के अध्यक्ष प्रभात मित्तल का कहना है कि प्रदेश के सहायता प्राप्त कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के और पद खाली हैं। पदों का विवरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य रिक्त पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि इन तीन भर्तियों के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन पांच हजार पदों पर भर्ती होगी।
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी सामान्य चयन और बैकलॉग के अंतर्गत अध्यापकों की भर्तियों की प्रक्रिया शुरू है। इनके अलावा संघटक कालेजों में भी शिक्षकों की भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। चूंकि कालेजों में विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद से यानी, 11 साल से कोई भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। आगामी महीने में ही इन 11 संघटक कालेजों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
इसी क्रम में प्रतियोगी असिस्टेंट प्रोफेसर की एक और भर्ती के लिए तैयार रहें। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का संचालन शुरू हो चुका है। इसमें अध्यापकों के तकरीबन 900 पदों पर भर्ती होनी है। आगामी सत्र से ही मानविकी, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों में पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में 100 से अधिक पदों के लिए तो जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पद स्वीकृत होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शासन से अनुमति मिलने के तत्काल बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।