Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Open gym at Amrit Sarovar vandalized equipment uprooted and discarded

Prayagraj News: अमृत सरोवर का ओपन जिम उजाड़ा, उपकरण उखाड़कर फेंके

Tue, 24 Nov 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 24 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Open gym at Amrit Sarovar vandalized equipment uprooted and discarded
करनाईपुर क्षेत्र के कहली अमृत सरोवर पर क्षतिग्रस्त पड़ा ओपन जिम का उपकरण। संवाद - फोटो : udhampur news
कहली गांव स्थित अमृत सरोवर पर लगा ओपन जिम अराजकतत्वों की मनमानी से उजाड़ हो गया है। व्यायाम के उपकरण तोड़कर फेंक दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

यह स्थान सुबह युवाओं और बुजुर्गों की कसरत से गुलजार रहता था। बहरिया क्षेत्र के इस सरोवर पर बड़ी संख्या में लोग टहलने और व्यायाम करने पहुंचते थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ उत्पाती युवक कई दिनों से जिम के उपकरणों को नुकसान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

धीरे-धीरे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए और अब उन्हें उखाड़कर फेंक दिया गया है। लालचंद, जगदीश प्रसाद और रामलखन ने इसे सार्वजनिक संपत्ति बताया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से क्षतिग्रस्त उपकरणों की मरम्मत कराकर ओपन जिम दोबारा चालू कराने की मांग की है। उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर रोक लगाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरिया केे ग्राम विकास अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि उखाड़े गए ओपन जिम को तत्काल मरम्मत कराकर उसके निर्धारित स्थान पर दोबारा लगवाया जाएगा। आरोपियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed