{"_id":"984f65679a0970b1395928c9a4c7eacd","slug":"op-sharma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों पर काली पट्टी बांध चलाई मोटरसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों पर काली पट्टी बांध चलाई मोटरसाइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने रविवार को आंखों पर काली पट्टी बांध मोटर साइकिल चलाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके जरिए उन्होंने शहरियों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। युनाइटेड मोटर्स के करीब से निकाली गई जागरूकता रैली को विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सबसे आगे चल रहे ओपी शर्मा जूनियर सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। कई बार लोगों ने आंख पर बंधी काली पट्टी की जांच भी की। राहगीरों ने रुक-रुक जादूगर के करतब को देखा।
रैल्ी में में शामिल लोगों ने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने से जुड़े स्लोगनों का बोर्ड लेकर लोगों को जागरूक किया। लीडर रोड से शुरू रैली जानसेनगंज, बिजलीघर, हनुमान मंदिर, हाथी पार्क, धोबीघाट, एसपी मार्ग, सुभाष चौक, मेडिकल कॉलेज चौराहा, सीएमपी, बैरहना, बाई का बाग, रामबाग, चंद्रलोक सिनेमा होते हुए राजर्षि टंडन मंडपम पर आकर पूरी हुई।