Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only those adept at high jumps will be able to travel on the Rapta bridge, which has been damaged for three

Prayagraj : अगर ऊंची छलांग में हैं माहिर तभी कर पाएंगे रपटा पुल से सफर, तीन माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है पुल

Sat, 18 Oct 2025 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 01:30 PM IST
सार

तहसील क्षेत्र कोरांव के रामपुर सेमरिहा गांव में सेवटी नदी पर बना रपटा पुल बीते तीन माह पूर्व आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल की हालत का अंदाजा आप तस्वीर देखकर लगा सकते हैं। कई शिकायतों के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
Only those adept at high jumps will be able to travel on the Rapta bridge, which has been damaged for three
सुहास। कोरांव के रामपुर सेमरिहा में सेवटी नदी पर बना क्षतिग्रस्त पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तहसील क्षेत्र कोरांव के रामपुर सेमरिहा गांव में सेवटी नदी पर बना रपटा पुल बीते तीन माह पूर्व आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल की हालत का अंदाजा आप तस्वीर देखकर लगा सकते हैं। कई शिकायतों के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। क्षतिग्रस्त पुल मरम्मत के अभाव में निष्प्रयोज है।

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त होने के पहले इस पुल से दर्जन भर से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन हुआ करता था। बाढ़ के कारण पुल का सड़क से जोड़ने वाला हिस्सा बह गया है। यह काम बहुत बड़ा भी नहीं है लेकिन जिम्मेदार लोगों की परेशानी से बेखबर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत की, यहां तक कि संपूर्ण समाधान दिवस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की किंतु आज तक विभाग के लोग देखने तक नहीं आए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पुल का निर्माण 2009 में कोरांव से विधायक रहे राजबली जैसल के प्रयास से हुआ था। निर्माण के बाद से आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बीते वर्ष भी नदी में आई बाढ़ से पुल के दोनों तरफ का हिस्सा बहाव में बह गया था। ग्रामीणों ने दोनों तरफ स्वयं मिट्टी डालकर आवा गमन चालू कर लिया था। लेकिन, इस वर्ष 17 जुलाई को आई बाढ़ में पुल के दोनों तरफ का बड़ा हिस्सा बढ़ गया। इस पुल से सेमरिहा, शिवपुर, कटरा,अतरेजी, देवघाट सहित दर्जन भर गांवों के लोगों तथा स्कूली बच्चों का आना जाना हुआ करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बोले लोग

सेवटी नदी में बने पुल के क्षतिग्रस्त होने से कई गांव के लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई किंतु विभागीय लोग बेपरवाह बने हुए हैं। - प्रकाश तिवारी, सेमरिहा

तीन महीने पूर्व आई बाढ़ से पुल के दोनों तरफ का साइडर एवं पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। आवागमन के लिए एक तरफ ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी तो डाल दी गई है। वहीं दूसरे तरफ ज्यादा कटान होने की वजह से मिट्टी भर पाना मुश्किल हो गया है। बांस का चह बनाकर किसी तरह लोग आवागमन के लिए मजबूर है। - सचिन कुमार त्रिपाठी।

प्रयागराज जाने के लिए नेशनल हाईवे मार्ग तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों के लिए बना हुआ है। जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चे अपनी साइकिल पार किया करते हैं। - भोलानाथ विश्वकर्मा

पुल एवं सड़क दोनों की हालत बेहद खराब है। आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। जबकि यह गांव ब्लॉक प्रमुख कोरांव का गांव है। वहीं चार किलोमीटर दूर क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल का भी निवास है। किंतु जनप्रतिनिधि पुल निर्माण के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। - अंकित दुबे, रामपुर सेमरिहा

वैकल्पिक व्यवस्था की जिम्मेदारी ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान की है। रही बात पुल की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। एक-दो दिन में वैकल्पिक व्यवस्था करा दी जाएगी। - राजमणि कोल, विधायक कोरांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed