फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only 120 people reached to get the second booster dose, the enthusiasm in the age group of 18 to 44 years

दूसरी बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे सिर्फ 120 लोग, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वालों में उत्साह

Fri, 21 May 2021 01:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 May 2021 01:48 AM IST
सार

  • बेली में पोर्टल ने दिया दगा, टीकाकरण में बाधा, 8153 ने लगवाई वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
Only 120 people reached to get the second booster dose, the enthusiasm in the age group of 18 to 44 years
prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बेली अस्पताल केंद्र पर पहुंचे सैकड़ों लोगों को पोर्टल के दगा देने से घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में पोर्टल चला तो लोगों ने लाइन लगाकर टीकाकरण कराया। बृहस्पतिवार को जिले के 98 केंद्रों पर 8153 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। इनमें दूसरी बूस्टर डोज लगवाने वाले 120 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वालों को 98 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया गया। 18 से 44 आयु वर्ग के 6334 लोगों ने टीके की पहली डोज लगवाई। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 120 लोगों ने दूसरी बूस्टर डोज लगवाई। 1799 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। 
विज्ञापन

कोवैक्सीन के लिए ग्रामीण केंद्रों पर पहुंच रहे लोग

जिले चार केंद्रों पर कोवैक्सीन वैक्सीन लगाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज, सीएचसी प्रतापपुर,बहरिया और सोरांव केंद्रों पर कोवैक्सीन लगवाने के लिए शहर से लोग पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज केंद्र पर पहले स्लॉट बुक होेने के कारण शहरियों ने ग्रामीण केंद्रों पर टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक किया। बंदी के बाद भी लोग किसी तरह कोवैक्सीन की डोज लगवाने को ग्रामीण केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

85 फीसदी पूरा हो रहा टीकाकरण का लक्ष्य

जिले में कुछ दिनों को छोड़ दिया जाए तो कोरोना कर्फ्यू की वजह से टीकाकरण का प्रतिशत 85 से अधिक नहीं हो रहा है। शहरी केंद्रों पर तो लक्ष्य के सापेक्ष 95 फीसदी लोग टीकाकरण पहुंच रहे हैं, लेकिन औसतन इधर दो-तीन दिनों से टीकाकरण 85 प्रतिशत ही हो पा रहा है।
 

आरटीपीसीआर जांच में ज्यादा चिह्नित हो रहे नए संक्रमित

जिले में संक्रमितों की कोविड जांच में नए मरीजों की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में ज्यादा हो रही है। वहीं एंटीजन जांच में कम संख्या में संख्या की पुष्टि हो रही है। बृहस्पतिवार को कुल 11180 लोगों की जांच में 5929 लोगों की एंटीजन, 5120 लोगों की आरटीपीसीआर और 132 लोगों की टूनॉट जांच की गई। कुल 94 संक्रमितों में 12 की एंटीजन, 62 की आरटीपीसीआर और 20 लोगों की ट्रूनॉट जांच में संक्रमण की पुष्टि की गई। 

गांवों में अचानक कम हुए कोविड पॉजिटिव

कई दिन बाद गांवों में संक्रमण का घटता आंकड़ा भी राहत देने वाला है। जिले में चिह्नित 94 नए कोविड पॉजिटिव मरीजों में शहरी क्षेत्र के 55 और ग्रामीण क्षेत्रों के सिर्फ 19 मरीज हैं। वहीं नए संक्रमितों में 20 को ट्रूनॉट जांच से संक्रमण की पुष्टि की गई। इनमें भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का अनुपात क्रमश: 70 और 30 प्रतिशत है। इस जांच में पुष्ट संक्रमितों में ज्यादातर अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed