फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online Fraud: Offer of giving salary of Rs 5 lakh per month to girls to get them pregnant, many

Online Fraud : युवतियों को प्रेगनेंट करने के लिए प्रतिमाह पांच लाख सैलरी देने का ऑफर, कई युवक हुए ठगी के शिकार

Sat, 21 Sep 2024 06:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 06:22 PM IST
सार

युवकों को जाल में फंसाने के लिए साइबर फ्रॉड करने वालों ने अब अलग तरीका इजाद किया है। सोशल मीडिया साइट्स पर प्रलोभन देकर युवकों को चूना लगा रही हैं। इनके झांसे में युवक आ जा रहे हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया साइट्स पर एक विज्ञापन जारी किया गया। इसमें कहा गया कि अमीर परिवार की युवतियों को प्रेगनेंट करने पर पांच लाख रुपये प्रति माह सेलरी दी जाएगी।

विज्ञापन
Online Fraud: Offer of giving salary of Rs 5 lakh per month to girls to get them pregnant, many
जालसाजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमीर परिवार की युवतियों को प्रेगनेंट करने पर प्रति माह पांच लाख रुपये सैलरी का ऑफर देकर कई युवकों से ऑनलाइन फ्रॉड करने का मामला आया है। झांसे में आकर बड़ी संख्या में युवकों ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन के नाम पर हजारों रुपये गंवा दिए। बाद में जालसाजी का पता चलने पर इसकी शिकायत साइबर सेल से की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


युवकों को जाल में फंसाने के लिए साइबर फ्रॉड करने वालों ने अब अलग तरीका इजाद किया है। सोशल मीडिया साइट्स पर प्रलोभन देकर युवकों को चूना लगा रही हैं। इनके झांसे में युवक आ जा रहे हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया साइट्स पर एक विज्ञापन जारी किया गया। इसमें कहा गया कि अमीर परिवार की युवतियों को प्रेगनेंट करने पर पांच लाख रुपये प्रति माह सेलरी दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक भी दिय गया था। मऊआइमा इलाके के कुछ युवक लालच में आ गए और लिंक पर क्लिक कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी बनकर जालसाजों ने धमकाया

इसके बाद जालसाजों ने व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर कई बार कई हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद लगातार उस पर और पैसे देने का दबाव बनाया जाने लगा। पुलिस अधिकारी के वेश में जालसाजों ने धमकाना शुरू कर दिया। तब युवकों को पता लगा कि उनके साथ धोखा हो गया है। अलताफ नाम के शख्स ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत करके घटना की जानकारी दी। बताया कि तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। मऊआइमा पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed